Blockbuster Movies on Amazon Prime: अमेजॉन प्राइम वीडियो(Amazon Prime Video) पर तो जैसे नई और पॉपुलर फिल्मों की भरमार है। सस्पेंस(Suspense Movies) से लेकर कानूनी दांव पेंच से भरी फिल्मे आपको देखने पर मजबूर कर देती है। जो फिल्में पहले आप सोचते थे कि कब कहां और कैसे देखें। वहीं ओटीटी पर इनको देखना आसान हो गया है। कही जाने का मूड नहीं है और टाइम पास नहीं हो रहा तो इन मूवी का मजा आप घर बैठे उठा सकते है। यहां हम आपको 10 नई ब्लॉकबस्टर मूवी के बारे में बता रहे है जो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

YouTube video

वारिसु फिल्म की कहानी में एक परिवार के इर्द गिर्द यह पूरी कहानी घूमती है। जिसमें परिवार का कार्य घर के सबसे बड़े बेटे के हिसाब से चलता है। और बाप जो इस कम्पनी का मालिक है उसे भी अपने बड़े बेटे पर ज्यादा विश्वास है ऐसे में छोटा बेटा जो इस बिजनेस से बिल्कुल अलग रहता है। वही बिजनेस को बचाने के लिए वापिस आता है। जिसमें उसको अपने भाइयों और लोगों द्वारा कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसके भाई नहीं चाहते है कि वह उनके व्यवसाय से जुड़े।

निर्देशक –वामशी पेडिपल्ली

अभिनीत –थलपति विजय, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज और एस. शरथ कुमार

IMDb-5.9/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

पुष्पा 2 में दिखाया गया है कि पुष्पा का एक बड़े लेवल चंदन की लकड़ी का स्मग्लिंग का काम है। साथ ही उसकी पूरे शहर में काफी चलती है। लेकिन एक पुलिसवाला उसको पकड़ने के लिए उसके पिछे पड़ा है। पुष्पा को दिखाया गया है उसे अपनी पत्नी से बेहद प्यार है। और पुष्पा में बचपन से ही यह कूंठा भरी हुई है कि उसे नाजायज बच्चे का नाम दिया गया है। यह फिल्म कई अनसुलझे सब प्लॉटस से होती ही गुजरती है।

निर्देशक –सुकुमार

अभिनीत –अल्लू अर्जुन , रश्मिका मंदाना , फहाद फासिल

IMDb-7.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

ये कहानी कुकू  और नैना की कहानी है जिसमें दोनों बचपन से ही एकदूसरे से प्यार करते थे लेकिन जब शादी हो जाती है तो दोनों के बीच दरार पड़नी आरम्भ हो जाती हैं। एक बार कुकू की बहन की शादी के कारण उन दोनों पती पत्नी को भारत आना पड़ता है। जहां पता चलता है कि पिता अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है इस ट्विस्ट के साथ फिल्म आगे बढ़ती है।

निर्देशक –राज मेहता

अभिनीत –वरुण धवन और नैना कियारा आडवाणी

IMDb-6.1/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

यह एक हवाई यात्रा से कहानी आरम्भ होती है। जिसमे कैप्टन विक्रांत खन्ना को दुबई से कोचीन के लिए उड़ान सौंपी जाती है। साथ ही उनके पायलट तान्या ही है। लेकिन यात्रा के दौरान बेहद खराब मौसम के कारण यात्रियों की जान बचाने के चक्कर में विक्रांत तान्या के सुझावो के विपरीत उड़ान के वैकल्पिक गंतव्य को बदलता है बल्कि खराब विजिबिलिटी और ईधन की कमी होने के बावजूद फलाइट को सुरक्षित जगह पर लैंड करवाता है। लेकिन इसके बाद भी वह कटघरे में खड़ा किया जाता है और उसकी जांच पड़ताल की जाती है।

निर्देशक –अजय देवगन

अभिनीत –अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धार

IMDb-7.0/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 2 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

इस फिल्म की शुरूआत में साक्षी जो 8 महीने की गर्भवती है और पति हेमंत जिसके पीछे गुंडे पड़े है। गुंडों से पीछा छुड़ाने के लिए दोनों शहर से दूर गांव में चले जाते है। जहां एक ड्राइवर की पत्नी से साक्षी काफी घुलमिल जाती है। लेकिन कुछ दिनों में ही साक्षी को महसूस होने लगता है कि उस गांव में भूत प्रेत है क्योंकि उसे वहां अजीब घटनाओं का अहसास होता है। कुछ बच्चे दिखने लगते है कोई लोरी सुनाई देती है। साथ ही उसे महसूस होता है कि भन्नो देवी का बर्ताव भी कुछ अलग से नजर आने लगता है। ऐसे में जब आप मूवी देखेंगे तब पता चलेगा कि सच में भूत है या फिर भ्रम है। फिल्म की कहानी एक सामाजिक संदेश के इर्द गिर्द घूमती है।

निर्देशक –विशाल फूरिया

अभिनीत –नुसरत भरुचा

IMDb-6.7/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 2 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

डांस से भरपूर यह कहानी आपके लिए बेहद मनोरंजक साबित होगी। इसमें दो डांस ग्रुप की आपसा की लड़ाई को दिखाया गया है। जिसमे सहज और इनायत का अलग अलग डांस ग्रुप है। जिसमे इनायत की टीम में सभी पाकिस्तानी है तो सहज की टीम में हिन्दुस्तानी है। और दोनों ही एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते है। ऐसे में उन्हे पता चलता है कि लंदन में एक डांस प्रतियोगिता होने वाली है। इनायत को लंदन में रह रहे भारतीय- पाकिस्तानी अप्रवासियों के बारे में जानकारी लगती है, जो किसी तरह वहां अपना गुजर बरस कर रहे हैं, लेकिन वापस अपने देश नहीं जा पा रहे। ऐसे में वे दोनों ग्रुप मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए। ऐसे में पूरी फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती रहती है।

निर्देशक –रेमो डिसूजा

अभिनीत –वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ, धर्मेश

IMDb-3.7/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

यह फिल्म आर्यन कुलश्रेष्ठ के इर्द गिर्द घूमती है जिसमे इस विषय पर ध्यान दिया गया है कि राम सेतु का क्या अस्तित्व है और उसकी उत्पति को लेकर कई शोध है। और क्या सच में भगवान राम और वानर सेना से इस पुल को बनाया था। इस सवाल को वह इस फिल्म में ढूंढते हुए दिखाया गया है।  

निर्देशक –अभिषेक शर्मा

अभिनीत –अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा

IMDb-5.3/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 2.5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

फिल्म में एक बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर पर उसकी टीम की जूनियर असिस्टेंट दुस्कर्म का आरोप लगाती है। मामला कोर्ट में जाता है जहां दोषी को दस साल की सजा सुनाई जाती है और लेकिन मामले को हाई कोर्ट में ले जाया जाता है जहां वकील केस लड़ते है। दोनों ही पक्ष अपनी अपनी दलील और सबूत पेश करते है ऐसे में कोर्ट में जीत किसकी होती है इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

निर्देशक –अजय बहल

अभिनीत –अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा

IMDb-8.0/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

एक परिवार के उपर ये कहानी दर्शाई गई है जिसमे पिता विजय जिसकी बड़ी बेटी अपनी फ्रेंडस के साथ घूमने जाती है वहां एक लड़का उसकी नहाते हुए वीडियो बना देता है। और बाद में उसे ब्लैकमेल करता है। ऐसे में विजय की पत्नी और उसकी बड़ी बेटी उसे मार देती है। लेकिन ऐसे में जो लड़का मारा गया है वह उस जगह की आईजी का बेटा है वह अपने बेटे की तलाश करते हुए विजय के घर पहुंच जाती है। ऐसे में वह विजय कैसे अपने परिवार को बचाता है। इसी के इर्द गिर्द यह कहानी घूमती हुई दिखती है।

निर्देशक –अभिषेक

अभिनीत –अजय देवगन, तब्बू

IMDb-8.2/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

शकुंतला देवी के उपर यह कहानी दर्शाई गई है कि कैसे उनका बचपन बिता और कैसे उनको एजुकेशन जगत में नाम मिला। जहां गणित लड़कियों के लिए नहीं लड़कों के लिए ज्यादा अच्छा माना गया है तो वहां उन्होने अपनी कैलकुलेशन से यह साबित किया है क्से एक महिला भी इसमे आगे बढ़कर दिखा सकती है। वह कुछ ही सेकंडों में बड़ी से बड़ी संख्या को कैलकुलेट कर लेती थीं। फिल्म में शकुंतला देवी की प्रतिभा और उनकी पर्सनल लाइफ को दिखाया गया है।

निर्देशक –अनु मेनन

अभिनीत –विद्या बालन

IMDb-6.2/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
11 ,जनवरी 2023वारिसु(2023) प्राइमड्रामा
5,दिसंबर 2024पुष्पा 2(2022)प्राइमड्रामा
24, जून 2022जुग जुग जियो (2022)प्राइमड्रामा
29,अप्रैल 2022रनवे 34(2022)प्राइमड्रामा
26 ,नवंबर 2021छोरी(2021)प्राइमड्रामा
24 ,जनवरी 2020स्ट्रीट डांसर (2020)प्राइमड्रामा
25,अक्टूबर 2022राम सेतु(2022)प्राइमड्रामा
13, सितंबर 2019सेक्शन 375(2019)प्राइमड्रामा
18, नवंबर 2022दृश्यम(2022)प्राइमड्रामा
31, जुलाई 2020शकुंतला देवी(2020)प्राइमड्रामा

FAQ | क्या आप जानते हैं

शकुंतला देवी की फिल्म असली है?

शकुंतला देवी एक 2020 भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जो गणितज्ञ और मानसिक कैलकुलेटर शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें “मानव कंप्यूटर” के रूप में भी जाना जाता था।

शकुंतला देवी को किसने हराया था?

प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ शकुंतला देवी ने एक समय में 15 सेकंड में सबसे तेज गणना करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था! लेकिन अब नीलकंठ भानु प्रकाश ने उस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वे अब दुनिया के सबसे तेज मानव कंप्यूटर हैं।

दृश्यम 2 की कहानी क्या है?

फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कहानी वहां से शुरू होती है जहां एक पुलिस अधिकारी की बेटे की हत्या हो जाने का तो खुलासा हो चुका है लेकिन उसकी लाश नहीं मिलती है। पिता अपने बेटे की आत्मा की मुक्ति के लिए उसके शव का अंतिम संस्कार करना चाहता है।


स्ट्रीट डांसर 3D ने कितने पैसे कमाए?

स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई: वरुण धवन की फिल्म ने अब तक 62.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने अब तक कुल 62.18 करोड़ रुपये कमाए हैं।

स्ट्रीट डांसर 3डी मूवी कहां उपलब्ध है?

प्राइम वीडियो : स्ट्रीट डांसर 3डी.


क्या रनवे 34 फिल्म 2015 की घटना पर आधारित है?

रनवे 34′ की कहानी की बात करें तो ये 2015 की घटना पर आधारित थी. जब जेट एयरलाइन की दोहा-कोच्चि फ्लाइट को खराब मौसम के चलते मुसीबत का सामना करना पड़ा था. तब पायलट ने ब्लाइंड लैंडिंग करवाई थी और 150 पैसेंजर विमान में थे. पायलट ने कई बार विमान की लैंडिंग की कोशिश की थी.

राम सेतु कितने हजार साल पुराना है?

अमेरिका के साइंस चैनल ने तथ्यों के साथ ये दावा किया है कि भारत और श्रीलंका के बीच मौजूद रामसेतु- प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव निर्मित है यानी इसे किसी इंसान ने बनाया था. अमेरिका के वैज्ञानिकों को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि रामसेतु के पत्थर करीब 7000 साल पुराने हैं।


राम सेतु का असली नाम क्या है?

रामेश्वरम में एक ऐसा स्थल जिसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, वह है रामसेतु पुल। रामसेतु पुल, जिसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, रामेश्वरम को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है। यह पुल प्राकृतिक चूना पत्थर की चट्टानों की 48 किलोमीटर लंबी श्रृंखला है।