Overview:
अगर आप डरावनी कहानियों के शौकीन हैं और कुछ नया व थ्रिलिंग देखना चाहते हैं, तो Jio Hotstar पर मौजूद ये 10 बेहतरीन हॉरर फिल्में और वेब सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं। जो आपको स्पेंस, मिस्ट्री, डर और थ्रिल का भरपूर डोज देंगी और आपकी हॉरर वॉचलिस्ट को खतरनाक बना देगी।
Top 10 Horror Movies and Series On Jiohotstar: डर एक ऐसा एहसास है जो जितना खौफनाक होता है, उतना ही रोमांचक भी। हॉरर फिल्मों में ऐसा जादू होता है कि वे दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जहाँ हर परछाई में डर छिपा होता है। ऐसे में अगर आप भी अकेले या अपने एंटरटेनमेंट पार्टनर के साथ घर बैठे ओटीटी पर थ्रिलिंग मोमेंट्स को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर मौजूद spine-chilling हॉरर फिल्में और वेब सीरीज ट्राई कर सकते हैं। इनमें सिर्फ डर ही नहीं, बल्कि ऐसा सस्पेंस भी मौजूद है जो आपको अंत तक बाँधे रखता है। आइए, डर और थ्रिल से भरी हॉरर वॉचलिस्ट पर नजर डालते हैं।
Table of contents
10.मैन्शन 24 (2023)
मैन्शन 24 में एक Investigative Journalist अपनी खोई हुई पहचान और पिता की खोज में एक भूतिया हवेली ‘मैन्शन 24’ में जाती है। जहां उसे कई अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है। जो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देती हैं। सीरीज काफी डरावनी और सस्पेंस से भरपूर है, जो हॉरर फिल्म लवर्स को काफी पसंद आती है। कहानी में पारिवारिक रिश्तों और एक आत्मा के बीच का टकराव भी बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।
निर्देशक – ओमकार
अभिनीत – वरलक्ष्मी सरथकुमार, सत्यराज, अविका गौर, बिंदु माधवी, तुलसी, जयप्रकाश
IMDb रेटिंग – 4.7
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
9.मॉन्स्ट्रस (2022)
कोरियन वेब सीरीज मॉन्स्ट्रस एक रासायनिक फैक्ट्री दुर्घटना के बाद पैदा हुई खतरनाक प्राणी से लड़ती है। जिसमें हाई स्कूल के छात्र इस खतरे का सामना करते हैं और जिंदा रहने की उससे एक जंग लड़ते हैं। मॉन्स्ट्रस सीरीज साइंस, हॉरर और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण है। जिसमें मौजूद गहरे इमोशनल और रोमांचक पल दर्शकों को अंत तक पकड़ कर रखते हैं।
निर्देशक – जंग कुन जे
अभिनीत – कू क्यो‑ह्वान और शिन ह्युन‑बिन
IMDb रेटिंग – 5.8
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
8.एंटलर्स (2021)
हॉरर फिल्म एंटलर्स एक छोटे से शहर में आधारित है, जहां एक शिक्षक और उसका छात्र एक भयानक रहस्य को खोलते हैं। फिल्म में एक खतरनाक सुपरनेचुरल प्राणी छुपा हुआ है, जो बच्चों को आपना शिकार बनाता है। फिल्म की कहानी स्थानीय लोककथाओं और रहस्यमय कथाओं से प्रेरित है। जिसमें हॉरर और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों को बांधे रखता है।
निर्देशक – स्कॉट कुचर
अभिनीत – केरी रसेल, जेसी पीमेन्टल
IMDb रेटिंग – 6.0
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
7.द नाइट हाउस (2020)
द नाइट हाउस जिसमें एक विधवा औरत अपने पति की मौत के बाद अकेले झील के किनारे अपने घर में रहती है। और धीरे-धीरे अपने पति के अंधेरे और रहस्यमय राजों को जानने लगती है। द नाइट हाउस फिल्म में अकेलापन, मेंटल स्ट्रेस और खतरनाक घटनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। रेबेका हॉल का दमदार अभिनय इस फिल्म की जान है।
निर्देशक – डेविड ब्रुकनर
अभिनीत – रेबेका हॉल, सारा कैथरीन हेली
IMDb रेटिंग – 6.4
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
6.लिफ्ट (2021)
लिफ्ट एक तमिल हॉरर फिल्म है, जो एक लिफ्ट में फंसे दो लोगों की सस्पेंस से भरपूर कहानी को दर्शाती है। जहां उन्हें किसी अनजान और भूतिया ताकत का सामना करना पड़ता है। फिल्म में जिंदा बचने के लिए उनकी जद्दोजहद रोमांचक और डरावनी है। फिल्म की एकसिनेमाटोग्राफी और साउंड डिजाइन क्लोज कॉन्फाइन स्पेस में फंसा हुआ अनुभव देता है।
निर्देशक – प्रकाश राज
अभिनीत – कार्थिक सुब्बाराज, अनीता हसनंदानी
IMDb रेटिंग – 6.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
5.भूत पुलिस (2021)
‘भूत पुलिस’ जिसमें दो भाई भूतों का शिकार करते हैं। दोनों की तरीके अलग-अलग होते हैं, लेकिन मकसद एक ही होता है। ऐसे में मजा तब आता है, जब दोनों
एक गांव में बुलाया जाता है, जहां एक खतरनाक आत्मा लोगों को डरा रही होती है। फिल्म में पुराने भूत-प्रेत की कहानियों को नए अंदाज में दिखाया गया है, जिसमें सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाती है।
निर्देशक – पवन कृपलानी
अभिनीत – सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम
IMDb रेटिंग – 6.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
4.दहन: राकान का रहस्य (2022)
दहन वेब सीरीज एक महिला अधिकारी की कहानी है, जो अपने नए शहर में आती है। और उनके वहां आते ही छुपे हुए कई रहस्य और भूतिया घटनाएं होने लगती हैं। शहर के लोग इसे ‘राकन’ की श्राप मानते हैं। सीरीज में धार्मिक आस्था, रहस्य और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। अंकिता लोखंडे के अभिनय इस वेब सीरीज को मजबूत बनाता है।
निर्देशक – निखिल रामचंद्र
अभिनीत – टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला, राजेश तैलंग, रोहन जोशी, लहर खान
IMDb रेटिंग – 7.1
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
3.स्त्री (2018)
स्त्री मध्य प्रदेश के छोटे से शहर चंदेरी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां स्त्री नामक एक रहस्यमयी महिला त्योहारों के दौरान पुरुषों को भूत की तरह गायब कर देती है। गांव वाले उसे ‘डिया’ की तरह पूजा करते हैं ताकि वह उन्हें नुकसान न पहुंचाए। फिल्म में डर के साथ-साथ बेहतरीन कॉमेडी है, जो दर्शकों को बांधे रखती है। पंकज त्रिपाठी और राजकुमार की कॉमिक टाइमिंग और श्रद्धा कपूर की अदाकारी फिल्म को सुपरहिट बनाती है।
निर्देशक – अमर कौशिक
अभिनीत – राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी
IMDb रेटिंग – 7.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
2.द सिक्स्थ सेंस (1999)
हॉरर थ्रिलर ‘द सिक्स्थ सेंस’ एक ऐसे लड़के की कहानी है जो मृत आत्माओं को देख सकता है, लेकिन उनकी मदद के लिए किसी से बात नहीं कर पाता है। फिल्म में एक मनोवैज्ञानिक उसकी मदद करने की कोशिश करता है, जिसके बाद एक अनोखा सच सामने आता है। फिल्म की कहानी और अंत में ट्विस्ट ने इसे हॉरर फिल्मों में क्लासिक बना दिया है। फिल्म के डायलॉग, अभिनय और निर्देशन बेहतरीन है।
निर्देशक – एम. नाइट श्यामालन
अभिनीत – ब्रूस विलिस, हैली जोएल ऑसमेंट
IMDb रेटिंग – 8.2
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
1.व्हाट वी डू इन द शैडोज (2014)
व्हाट वी डू इन द शैडोज वेब सीरीज चार वैम्पायर रूममेट्स के जीवन पर आधारित है, जो आधुनिक जीवन के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करते हैं। मॉक्यूमेंट्री स्टाइल में बनी इस कॉमेडी हॉरर सीरीज में हास्य और हॉरर का शानदार मेल है। जिसमें दर्शकों को वैम्पायर के साधारण चाह, उनके झगड़े और मजेदार संघर्ष देखने को मिलते हैं। जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं।
निर्देशक – जैम्स डैन, टैका वेटिटी
अभिनीत – मैट बैगर, नील पैट्रिक हैरिस
IMDb रेटिंग – 8.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार
| फिल्म / सीरीज़ का नाम | रिलीज़ वर्ष | ओटीटी प्लेटफॉर्म | शैली (Genre) |
|---|---|---|---|
| मैंशन २४ | 2023 | जियो हॉटस्टार | हॉरर, थ्रिलर |
| मॉन्स्ट्रस | 2022 | जियो हॉटस्टार | मानसिक डरावनी, पारिवारिक ड्रामा |
| एंटलर्स | 2021 | जियो हॉटस्टार | अलौकिक हॉरर, थ्रिलर |
| द नाइट हाउस | 2020 | जियो हॉटस्टार | रहस्य, मानसिक हॉरर |
| लिफ्ट | 2021 | जियो हॉटस्टार | हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर |
| भूत पुलिस | 2021 | जियो हॉटस्टार | हॉरर कॉमेडी |
| दहन : राकन का रहस्य | 2022 | जियो हॉटस्टार | रहस्य, अलौकिक हॉरर |
| स्त्री | 2018 | जियो हॉटस्टार | हॉरर कॉमेडी |
| द सिक्स्थ सेंस | 1999 | जियो हॉटस्टार | मानसिक हॉरर, थ्रिलर |
| व्हाट वी डू इन द शैडोज | 2014 | जियो हॉटस्टार | हॉरर कॉमेडी |
FAQ | क्या आप जानते हैं
“द नाइट हाउस” एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें एक विधवा महिला अपने पति की मौत के बाद अजीब और रहस्यमय घटनाओं का सामना करती है।
“भूत पुलिस” एक हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डरावने सीन कम हैं और ह्यूमर अधिक है, इसलिए यह किशोरों और परिवार के लिए उपयुक्त मानी जा सकती है।
“स्त्री” एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, जो लोककथाओं और ग्रामीण भारत की मान्यताओं से प्रेरित है।
नहीं, निकोटेक्स एकदम स्वस्थ ऑप्शन है और इसका सेवन करने के बाद आपकी खाने पीने की आदतें बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होती हैं।
“मॉन्स्ट्रस” एक मानसिक और भावनात्मक हॉरर फिल्म है जो एक महिला के व्यक्तिगत संघर्षों और डरावनी कल्पनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।










