Pati Patni Aur Panga: कलर्स TV का नया रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लाफ्टर शेफ्स 2, खत्म होने के बाद कलर्स टीवी पर ‘पति-पत्नी और पंगा’ एक नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है। यह मैरिड कपल्स के लाइफ की प्रॉब्लम्स, उनके बीच के प्रेम और संघर्षों को दिखाएगा। इस शो की मेजबान यानी होस्ट सोनाली बेंद्रे होंगी, जो खुद अपने जीवन में बहुत ही उतार-चढ़ाव का सामना कर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे ने कैंसर का संघर्ष किया और आज अपनी लाइफ को अच्छे से जी रही हैं। उनके कैंसर का यह अनुभव शो के कंटेस्टेंट्स के लिए इंस्पिरेशन और संघर्ष करने की शक्ति देगा।
इस शो में भाग लेने वाले जोड़े अपने बीच होने वाली प्रॉब्लम्स को लोगों के सामने साझा करेंगे, जिससे दर्शक उनके जीवन को और भी समझ पाएंगे और काफी कुछ सीख सकेंगे। यह शो इंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल इश्यूज पर भी जागरूकता फैलाएगा।
शो की होस्ट होंगी सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन, जो लाखों लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं। वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़कर जीत चुकी हैं। लाइफ प्रॉब्लम्स को हैंडल करने की उनकी समझ इस शो को बहुत कुछ दे सकता है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स सोनाली बेंद्रे के एक्सपीरियंस से सीख कर अपने लाइफ को भी आसान बना सकते हैं।
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
इमेजिन टीवी पर आने वाले सीता और राम की जोड़ी देबिना और गुरमीत, जिन्होंने रियल लाइफ में शादी की और टीवी की बड़े चेहरे हैं। उनकी मशहूर जोड़ी भी शो का हिस्सा होगी। देबिना और गुरमीत अपने अच्छे रिलेशनशिप के लिए जाने जाते हैं। इस शो में होने से उनके रिश्ते में नई एनर्जी आएगी। दर्शकों को भी इस जोड़े के बारे में काफी कुछ जानने को और देखने को मिलेगा।
रॉकी जयसवाल और हिना खान
टीवी अभिनेत्री हिना खान जिन्होंने हाल ही में अपने कैंसर की खबर से सबको चौंका दिया। टीवी की शेरा को सब ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े शो में तो देख ही चुके हैं। उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को भी सभी ने बिग बॉस में देखा लेकिन अब हिना खान कैंसर जैसी बड़ी समस्या से जूझ रही हैं। अभिनेत्री हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के रिश्ते को देखना काफी दिलचस्प होगा। यह दोनों रिश्ते को कैसे निभा रहे हैं और क्या कठिनाइयां देखने को मिल रही है। वह इस मंच पर अपनी बातें साझा करेंगे।
लाफ्टर शेफ्स की जगह लेगा यह शो
रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाला ‘लाफ्टर शेफ्स 2’, जो लोगों को काफी पसंद आया। उसके खत्म होने के बाद कलर्स पर इसकी जगह ‘पति-पत्नी और पंगा’ शो प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दर्शक परिवार और समाज से जुड़े हुए मुद्दों पर कंटेंट देखेंगे और अपने चहीते टीवी एक्टर्स की लाइफ को और गहराई से समझ पाएंगे।
