Worlds Most Expensive Coin
Worlds Most Expensive Coin

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 20 सदी में किया गया था तैयार

World’s Most Expensive Coin : एक सिक्का आपको रातों-रात 100 करोड़ से अधिक रुपये दिला सकता है। आइए जानते हैं इस सिक्के के बारे में-

World’s Most Expensive Coin: सिक्के बेचकर लोगों को रातों-रात अमीर बनने की खबर आपने कई बार सुनी होगी। वहीं, कई लोगों को कहते भी सुना होगा कि अगर तुम्हारे पास कोई रेयर सिक्का है, तो उसे बेचकर तुम अमीर बन सकते हो। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक दुर्लभ सिक्का काफी चर्चे में बना हुआ है। इस सिक्के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताय गया है, ऐसा बोला जा रहा है कि जिस व्यक्ति को यह सिक्का मिल जाएगा, वो रातोंरात करोड़पति बन जाएगा। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से-

World’s Most Expensive Coin-Double Eagle Gold Coin
Double Eagle Gold Coin

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिक्का अमेरिका का है, जिसका नाम गोल्ड डबल ईगल (Double Eagle Gold Coin)। इस खास सिक्के के बारे में बताया जा रहा है कि इसका निर्माण सन् 1933 में किया गया था। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के टिकटॉक पर @CoinCollectingWizard नाम के एक यूजर ने दी है। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर इस सिक्के में ऐसी क्या खास बात है, जो यह इतना ज्यादा दुर्लभ है।

दरअसल, सन् 1933 में ग्रेट डिप्रेशन के दौरान इस तरह के करीब 4,45,500 सिक्के बनाए गए थे। उस दौरान इन सिक्कों को अमेरिका के आधिकारिक सर्कुलेशन में शामिल नहीं किया गया था। इसलिए यह सिक्के काफी ज्यादा दुर्लभ हैं। .

ऐसा कहा जा रहा है कि उस दौर में अमेरिकी प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने गोल्ड कॉइन्स के उत्पादन पर रोक लगा दी थी। उस दौरान उन्होंने अमेरिका के नागरिकों को कह दिया थआ कि अगर किसी के पास गोल्ड सिक्का है, तो उसे लौटा दें। उस दौरान कुछ सिक्के हो चुके थे, लेकिन कुछ अधिकारियों की चालाकी की वजह से कुछ सिक्के मिंट नहीं हो पाए। इसलिए ये अभी भी हैं और इसलिए इन सिक्कों को दुर्लभ बताया जा रहा है।

आपको जानकर हैरानी होगी की इस 1 सिक्के की कीमत करीब 100 करोड़ से भी अधिक है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभी जितने सिक्के मिंट नहीं हुए थे, वो किसी न किसी व्यक्ति के पास जरूर हैं।

Most Expensive Coin
Most Expensive Coin

सीएनएन की एक 2021 की रिपोर्ट के मुताहिक, डबल ईगल गोल्ड कॉइन की कीमत न्यूयॉर्क में 161 करोड़ रुपए है। उस दौरान एक सिक्का सिर्फ सिक्का 20 डॉलर का था।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...