अनंत और राधिका के 'मंगल उत्सव' में इन सेलिब्रिटी ने जमाया रंग: Anant-Radhika Mangal Utsav
Anant-Radhika Mangal Utsav

Anant-Radhika Mangal Utsav: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिसेप्शन के मंगल उत्सव में कई सेलिब्रिटी ने शिरकत की है। अनंत और राधिका अपनी नई जर्नी में कई सेलिब्रिटी, दोस्तों, परिवार के सदस्यों और अन्य मेहमानों से प्यार पा रहे है, जहाँ एक ओर कई क्षेत्रों के लोग रिसेप्शन में शामिल हुए।

read also: जानिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में अंबानी कर रहे हैं कितना खर्चा: Celebrity Wedding

कुशा कपिला और डॉली सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मंगल उत्सव मे शामिल हुईं। जहां कुशा ने गोल्ड टोन्ड लहंगा पहना था, जिस पर चारों ओर काम हुआ था। इसे उन्होंने मिरर-वर्क वाली स्ट्रैपी चोली के साथ पेयर किया , जिसने इवेंट में चार चांद लगा दिए। अपने दुपट्टे को हाथों पर कैरी करते हुए, कुशा ने खुले बालों, स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, कड़ा और डेवी-बेस मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया।

वही दूसरी ओर, डॉली सिंह ने नीले रंग की कढ़ाई वाली साड़ी में अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट किया, जिसे उन्होंने क्लासी और स्लीक तरीके से पहना था। उनके साड़ी के पल्लू में रफल डिटेल थी, इसे कस्टम-डिज़ाइन किए गए ब्लाउज़ के साथ पेयर किया, जिसमें स्ट्रैपी स्लीव्स और एक बढ़िया नेकलाइन थी।

पारुल गुलाटी ने अपने गोल्डन ठाठ वाले लुक से सबका दिल जीत लिया। प्रतिभाशाली बिजनेस वुमन और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ने आइवरी और गोल्ड-ट्यून्ड लहंगा पहना था। उन्होंने इसे एक नेट चमकदार दुपट्टे के साथ स्टाइल किया , जिसे उन्होंने केप-स्टाइल में केरी किया था ,जिसको उन्होंने सॉफ्ट कर्ल, स्टेटमेंट इयररिंग्स और ग्लोवी मेकअप के साथ लो, ब्रेडेड हेयरडू से लुक को कम्प्लीट किया।

फेमस कोमल पांडे अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ बत्रा के साथ मंगल उत्सव में पहुंचीं । कपल ने नेवी-ब्लू और गोल्ड टोन में ट्विनिंग में की। कोमल की बात करें तो वह नेवी ब्लू रंग की सीक्विन्ड साड़ी में दिखी, जिसे उन्होंने गोल्डन मिरर-वर्क ट्यूब ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। दूसरी ओर, सिद्धार्थ उसी रंग के अंगरखा स्टाइल के कुर्ते में दिखे , जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क था। उन्होंने इसे मैचिंग कोट के साथ पहना था।

ऐक्ट्रेस अहसास चन्ना ने अनंत और राधिका के मंगल उत्सव में आकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।उन्होंने गोल्ड टोन वाला लहंगा चुना, जिसकी हेमलाइन पर एब्सट्रैक्ट डिटेलिंग थी। उन्होंने इसे मोतियों से सजी स्ट्रैपी चोली के साथ पेयर किया, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन थी और किनारों पर टैसल डिटेलिंग थी। अपने दुपट्टे को कंधों पर लिए अहसास ने सिंपल बन हेयरडू, मांग-टीका और खूबसूरत इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया।

स्टाइल अप विद मी साक्षी’ फेम साक्षी सिंधवानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में शामिल हुईं। साक्षी ने गोल्डन टोन वाली साड़ी पहनी हुई थी, जो बहुत सुन्दर थी। उन्होंने इसे मेटैलिक-टेक्सचर्ड स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया , जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए साक्षी ने अपने बालों को खुला छोड़ा, मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक खूबसूरत चोकर पहना और न्यूड-बेस मेकअप लुक किया।