Bajjo
Bajjo

Bajjo Update: जिओ टीवी पर आने वाले पाकिस्‍तानी शोज दर्शकों को खूब भा रहे हैं। जिनमें ‘बज्‍जो’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में बज्‍जो और उसके परिवार में होने वाले हर रोज के ड्रामे दर्शकों को खूब भा रहे हैं। बज्‍जो की शादी टूटने के बाद उसे तय कर लिया है कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वो बुशरा की शादी पहले नहीं होने देगी। बुशरा के लिए रिश्‍ते की आने की बात सुन बज्‍जो एक ऐसी चाल चलती है कि लडके वाले उलटे पांव वापस लौट जाते हैं। वहीं घर में गहने चोरी हो जाते हैं और चोर की असलियत पता चल उड जाएंगे घरवालों के होश।

किसने चुराए घर में गहने

YouTube video

शो में आए दिन कुछ नया ट्विस्‍ट दर्शकों के सामने आ रहा है। अम्‍मा को पता चलता है कि घर में रखे गहने चोरी हो गए हैं। सोहेल को जब ये पता चलता है तो वो कहता है कि कहीं रखकर भूल गईं होंगी। लेकिन नवीन कहती है उसने अम्‍मा के साथ संभालकर रखे थे गहने। बज्‍जो कहती है तुम दोनो में से ही किसी को पता होना चाहिए कहां गए गहने। नवीन को याद आता है कि उसने रोहेल को किचन में देखा था। सब घरवाले रोहेल से पूछते हैं कि उसे गहनों के बारे में कुछ पता है। प्रोमो में सोहेल बुरी तरह रोहेल को पीटते नजर आ रहा है।रोहेल के सच बताने के बाद घरवालों के होश उडने वाले हैं।

बज्‍जो पर आया जिन्‍न का साया

घर में एक बार फिर बुशरा के रिश्‍ते की बात चलती है। जिससे बुशरा थोडी नाखुश है। उसे उदास देख बज्‍जो पूछती है कि तू खुश नहीं है क्‍या। बुशरा उसे कुछ नहीं बताती। लडके वाले बुशरा को देखने आते हैं। लड़का कम पढा है। लडके की मां की बातें सुपकर सभी घरवाले परेशान हैं। लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। तभी बज्‍जो एक अलग ही अवतार में कमरे में दाखिल होती है। बिखरे बालों के साथ वो चिल्‍लाती है वो मुझे ले जाएगा। अम्‍मा मुझे बचाओ वो मुझे बुला रहा है। लडके की मां को देखकर वो कहती है ये ही है वो भूत। उसकी हरकतें देख लडके वाले डर जाते हैं। उन्‍हें लगता है कि घर में इस लड़की पर कोई साया है। वो डरकर वहां से चले जाते हैं।
भले ही बज्‍जो ने बुशरा की शादी पहले न होने देने के लिए ये नाटक किया है। लेकिन इससे बुशरा बच गई है। अब घरवालों को बज्‍जो की फिक्र है। वो उसे साइकैट्रिस्‍ट को दिखाने की बात करते हैं। बज्‍जो इस बात से घबरा जाती है और तय करती है कि अब कम नाटक करेगी।

बुशरा क्‍या घरवालों को बता पएगी फवाद के लिए अपनी फीलिंग्‍स

बज्‍जो की शादी भले ही टूट गई लेकिन उस दौरान बुशरा और फवाद के दिल मिल गए। बुशरा के लिए रिश्‍ते आने की बात सुन फवाद उसे कहता है कि घरवालों को उनके रिश्‍ते के बारे में बताना होगा। बुशरा के लिए ये आसान नहीं है। उन दोनों के रिश्‍ते की बात सुनते ही बज्‍जो का हंगामा करना तय है। वो बुशरा को आसानी से शादी तो करने नहीं देगी। वहीं उसके रिश्‍ते के टूटने के बाद फवाद से रिश्‍ता जोडने पर उसे खूब खरी खोटी सुनाने वाली है अब देखना है कि बुशरा अपने प्‍यार को पाने के लिए घरवालों के सामने सच कह पाती है या नहीं। वहीं फवाद के घरवाले भी इस रिश्‍ते को आसानी से मंजूरी नहीं देंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...