काजोल को है काम की जरुरत?, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो: The Trial Upcoming Series
The Trial Upcoming Series

The Trial Upcoming Series: अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने वाली काजोल की एक्टिंग स्किल्स किसी से छिपी नहीं है। उस दौर में जहां अभिनेत्रियों को लगता था कि अगर उन्होंने शादी की तो उनका एक्टिंग करिअर खत्म हो जाएगा उस वक्त में अपने करिअर के पीक में काजोल ने अजय देवगन से शादी की थी। शादी के बाद वो फिल्मों में नजर आईं और सफल भी हुईं लेकिन कुछ समय के लिए उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश के लिए करिअर से ब्रेक लिया था। लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब उन्होंने काम मांगा और कहा कि बच्चों की वजह से उन्होंने एक ब्रेक लिया था लेकिन अब वापसी में उन्हें डर लग रहा है। तो उनके फैंस एक अजीब सी फीलिंग से दो-चार हुए।

कमबैक के लिए तैयार काजोल

नहीं-नहीं अगर आप काजोल के एक सच्चे फैन हैं तो इस विडियो की शुरुआती बातों की वजह से आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। वीडियो देखकर आपको लगेगा कि हमारी प्यारी काजोल किसी तकलीफ से गुजर रही है। आपको लगेगा कि करन जौहर और शाहरुख खान इस समय कहां है जब उनकी दोस्त को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। वह अपनी एक्टिंग करियर की बात कर रही हैं, लेकिन वीडियो के अंत में वह द ट्रायल के अपने कैरेक्टचर नोयोनिका सेनगुप्ता का नाम ले रही हैं ”मैं एक वकील हूं और मैं कमबैक ले लिए तैयार हूं। इसका मोशन पोस्ट जारी हो गया है। यह 14 जूलाई को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज होगी।

फैन्स ने बता दिया कि काजोल बस काजोल हैं

अपने पिछले विडियो से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी काजोल को इस बार उनके फैंस उन्हें ट्रोल नहीं बल्कि बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि गुड लक काजोल आप याद रखो कि एक ही काजोल है और वह अपना बेहतरीन काम करती है। तो दूसरे एक यूजर ने लिखा है कि थैंक यू आप कभी गई नहीं। यंग्स्टर को आप पर गर्व है। अच्छा लगता है जब यंग लोगों को आपसे कम्पेयर किया जाता है।

ये सोचने की बात है

इस वीडियो से लगता है कि द ट्रायल मूवी कहीं न कहीं हर उस महिला की कहानी को बता रही है जो अपने परिवार के चलते अपनी एक जॉब छोड़ देती है और एक प्यारी सी होममेकर बन जाती है लेकिन बच्चे जब बड़े होते हैं और अपने वजूद को दोबारा हासिल करना चाहती है तो वो कहीं पीछे छूट चुकी होती है। एक इंसान के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जब महिलाएं वर्कफ्रंट पर कम बैक करें तो कॉरपरेट जगत और परिवार दोनों उनका साथ निभाएं।