Summary: दुनिया के सबसे सूखे रेगिस्तान में ठंडक का इंतज़ाम

अफ्रीका के नामीब रेगिस्तान में रखा एक बार्बी पिंक कलर का फ्रिज इन दिनों दुनिया भर में वायरल हो गया है। पृथ्वी के सबसे पुराने और सूखे डेजर्ट में अचानक दिखाई देने वाला यह फ्रिज सोलर पावर से चलता है और ट्रैवलर्स को फ्री में ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक्स और जूस देता है।

Pink Fridge in Namib Desert: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी चीजों के लिए मशहूर हैं। अफ्रीका का नामीब रेगिस्तान भी उन्हीं में से एक है, जिसे पृथ्वी का सबसे पुराना और सबसे सूखा रेगिस्तान माना जाता है। यहां दूर-दूर तक सिर्फ तपता सूरज और रेत दिखाई देती है, लेकिन इस बंजर रेगिस्तान के बीचोबीच एक ऐसी चीज रखी है, जो किसी को भी हैरान कर देती है। वहां एक गुलाबी फ्रिज रखा है। सबसे बड़ी बात कि ये फ्रिज चलता है और इसमें ठंडे पानी से लेकर कोल्डड्रिंक्स की भी व्यवस्था है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्रैवलर ने इस रेगिस्तान में रखे फ्रिज का वीडियो शेयर किया था, तो यह लोकेशन रातों-रात वायरल हो गई। लोग हैरान थे कि इतनी वीरान जगह में, जहाँ दूर-दूर तक पानी तक न मिले, वहाँ एक चलने वाला फ्रिज कैसे रखा है। फ्रिज बार्बी पिंक रंग का है और सोलर पावर से चलता है। इसके ऊपर सोलर पैनल लगे हैं। फ्रिज के पास एक टेबल और कुर्सियां भी रखी हैं, लेकिन शेड नहीं है। यह आइडिया नामीबिया टूरिज्म बोर्ड का था। जब रेगिस्तान में ट्रैवलर्स अक्सर थक जाते हैं और प्यास से परेशान हो जाते हैं। पुराने जमाने में यहां ओएसिस हुआ करते थे, लेकिन अब इसका मॉडर्न वर्जन बन गया है — फ्रिज ओएसिस।

यह फ्रिज 2010 के आसपास लगाया गया था और लोकल स्टाफ इसे रोज़ चेक करते हैं। इसके अंदर बोतलबंद पानी, कोका-कोला, स्प्राइट और लोकल जूस मिलता है, और ये सब हमेशा ठंडा रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फ्री सर्विस है। फ्रिज के पास डोनेशन बॉक्स भी रखा है, लेकिन इसमें पैसे डालना पूरी तरह ऑप्शनल है। लोग अपनी इच्छा के अनुसार इसमें योगदान कर सकते हैं।

नामीब रेगिस्तान पृथ्वी का सबसे पुराना और सूखा डेजर्ट है। यहां सूरज तपता है, हवा गरम और रेत अनंत है। पहाड़ियां, चट्टानें, बंजर जमीन यही इसकी पहचान है। यहां दूर-दूर तक जीवन का नामोनिशान नहीं है, लेकिन इसी बियाबान में एक जगह ऐसी है, जहां ट्रैवलर्स रुकते ही दंग रह जाते हैं। रेगिस्तान के बीच सड़क किनारे आपको मेटल टेबल, दो छोटी कुर्सियां और बीचोंबीच चटक गुलाबी फ्रिज नजर आएगा।

Pink Fridge in Namib Desert
Free Cooling Facility in the Desert

टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल
नामीबिया सरकार का टूरिज्म बोर्ड यह अनोखा आइडिया लेकर आया है। अब ये आइडिया देश का सबसे पॉपुलर अट्रैक्शन बन चुका है। नामीब डेजर्ट नामीबिया में है, जो अटलांटिक ओशन से लगकर 80,000 स्क्वायर किमी में फैला है। ये 55 मिलियन साल पुराना है। यहां सालाना बारिश सिर्फ 2 इंच होती है। यहां दिन में तापमान 45 डिग्री तक चला जाता है, जबकि रात में ये जीरो तक पहुंच जाता है। ट्रैवलर्स नॉर्थ-साउथ रोड से गुजरते हैं जो सोलिटेयर टाउन के पास है। इसी रोड से करीब 20 मिनट की ड्राइव पर ऑफ-रोड ट्रैक जाता है, इसका कोई साइनबोर्ड नहीं है लेकिन जीपीएस या लोकल गाइड इसका एड्रेस बताते हैं। ये जगह रॉकी हिल्स से घिरी है, लेकिन रेत के टीलों के बीच आपको एक पिंक फ्रिज नजर आ जाएगा।

Namibia Tourism’s Creative Initiative
Namibia Tourism’s Creative Initiative

आज यह फ्रिज सिर्फ राहत का साधन नहीं, बल्कि नामीबिया का सबसे आइकॉनिक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। लोग यहाँ रुककर फोटो लेते हैं, वीडियो बनाते हैं, और इसे दुनिया भर में शेयर करते हैं। इस तरह यह फ्रिज रेगिस्तान में यात्रा का सबसे यादगार हिस्सा बन गया है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...