आसमान से ही दिखाई देती हैं पेरु के इस रेगिस्तान पर बनीं रहस्मयी आकृतियां: Nazca Lines Peru
Nazca Lines Peru

हैलिकॉप्टर की मदद से आसमान से देखी जा सकती हैं आकृतियां

यहां लगभग 70 से ज्यादा जियोमेट्रिक आकृतियां है और सबसे बड़ी आकृति 1200 फुट की है।

Nazca Lines Peru: पेरु का एक रेगिस्तान ऐसा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। मजेदार बात तो यह है कि इसका अद्भूत नज़ारा आसमान से ही नज़र आता है। पेरु के नाज़का लाइन्स में कई विशाल आकृतियां बनी दिखाई देती है, जिनमें से कुछ आकृतियां इंसानों, पौधों और जानवरों की दिखाई पड़ती है। वैसे यहां लगभग 70 से ज्यादा जियोमेट्रिक आकृतियां है और सबसे बड़ी आकृति 1200 फुट की है।

जमीन से देखने पर कुछ अजीब सी रेखाएं दिखती है और हैलिकॉप्टर की मदद से आसमान से आकृतियां देखी जा सकती हैं। इस स्थान को 2,000 से ज्यादा प्राचीन माना जाता है और इसकी खोज के बाद पुरातत्वविद और स्पेस साइंस से संबंधित लोग देखने पहुंचते रहते हैं।

इसकी खोज 1927 में आर्कियोलॉजिस्ट टोरिबियो मेजियो ज़ेस्पे ने की थी। यह भी कहा जाता है कि हवा में संदेश देने लिए यह लाइन्स बनाई गई थी। एलियंस के यहां उतरने की बात भी कही जाती है।