20 साल बाद नज़र आयी फिल्म 'मर्डर' की हिट जोड़ी: Emraan with Mallika
Emraan with Mallika

Emraan with Mallika : इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का झगड़ा बॉलीवुड का वो झगड़ा है जिसके बारे में उनके हर फैन को पता है। एक दौर था जब इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत एक दूसरे को एकदम पसंद नहीं करते थे और अब 20 साल बाद दोनों ने अपने गिले शिकवे भुला दिए और एक दूसरे को गले लगाया। ये देखकर उनके फैंस को भी करार आ गया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कहाँ मुलाक़ात हुई इन सितारों की।

Also read : अप्रैल में खुलेगा इंटरटेनमेंट का पिटारा, बड़े ‘मियाँ छोटे मियाँ’ के साथ ‘मैदान’ भी होगी रिलीज: April Movie Releases 2024

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच झगड़े से तो हर कोई वाकिफ है। ये लड़ाई 20 साल चली और फिर प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में इसे यहीं ख़त्म कर दिया गया। दरअसल प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की , इन्हीं में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत भी नज़र आए। मल्लिका शेरावत मीडिया को पोज़ दे रही थी। तभी वहां से गुज़र रहे इमरान हाशमी आगे बढ़े और मल्लिका शेरावत को गले से लगा लिया। ये प्यारा जेस्चर देखकर फैंस काफी खुश हुए। इस बीच दोनों ने बातें भी की और फिर साथ में मीडिया को कई पोज़ दिए।

इमरान हाश्मी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नज़र आए थे। अब इमरान हाशमी तेलुगु फिल्म ओ जी में नज़र आएँगे। ओ जी में उनके किरदार का नाम ओमी भाउ होगा। फिल्म से इमरान का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। इमरान हाशमी के अलावा पवन कल्यान और प्रियंका अरुल मोहन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे। इमरान के लुक को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि फिल्म का टीज़र कब रिलीज़ होगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...