Whistle Podu Song: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय आखिरी बार साल 2023 में आई शानदार फिल्म ‘लियो’ में नजर आये थे। बड़े पर्दे पर ‘लियो‘ मूवी ने जबरदस्त कमाई की थी। हालाँकि उसके बाद थलापति विजय की कोई भी फिल्म अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं आई है। अब उनके चाहने वालों को खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि थलापति विजय की नई फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिलीज होने से पहले थलापति विजय की इस मूवी का गाना ‘व्हिसल पोडू’ यूट्यूब पर जारी कर दिया है। यह गाना आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस से इस गाने को भरपूर प्यार मिला है।
Also read : जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’: Leo on OTT Platform
थलापति विजय ने गाया ‘व्हिसल पोडू’
थलापति विजय की आने वाली फ़िल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम-गोट’ के पहले गाने को फिल्म मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रिलीज किये गए इस गाने को ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत लिख चुके गीतकार मदन कार्की ने लिखा है। वहीं आपको बता दें कि थलापति विजय ने अपनी फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम-गोट’ फिल्म का पहला गाना ‘व्हिसल पोडू’ खुद ही गाया है। इस फिल्म के गाने का म्यूजिक फेमस संगीतकार युवान शंकर ने दिया है। इस गाने के वीडियो में थलापति विजय अपने डांस के जलवे भी दिखाते नजर आ रहे हैं। यह गाना आजकल के युवाओं को डांस फ्लोर पर आकर थिरकने पर मजबूर कर दे रहा है।
यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड
‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम – गोट’ फिल्म का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि थलापति विजय द्वारा गाया गया यह गाना रिलीज़ के कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और ‘व्हिसल पोडू’ गीत ने रिलीज के केवल 24 घंटे में ही 20 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने की इस सफलता के बाद अब लोग थलापति विजय की आने वाली फिल्म ‘गोट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
5 सितंबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि थलापति विजय की फ़िल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम – गोट’ बड़े पर्दे पर 5 सितंबर 2024 को रिलीज की जायेगी। इस मूवी में थलापति विजय का डबल रोल होगा। एक रोल में थलापति विजय हीरो के रूप में दिखाई देंगे, वहीं दूसरे रोल में वह विलेन का किरदार निभाते बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। थलापति विजय के अलावा इस फिल्म में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, वैभव, अरविन्द आकाश, अजमल आमिर, मोहन, लैला और अजय राज की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।
