कपास का महल अपने आप में है एक अजूबा, यहां बहती है 17 झरनों से गर्म पानी: Cotton Castle in Turkey
Cotton Castle in Turkey

कपास का महल अपने आप में है एक अजूबा, यहां बहती है 17 झरनों से गर्म पानी: Cotton castle in Turkey

Cotton castle in Turkey : दुनिया में काफी अजीब से जगहें हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तुर्किये का पामुकेल भी ऐसी ही जगहों में से एक है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में-

Cotton Castle in Turkey: दुनिया में कई ऐसे जगह हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इन जगहों में से तुर्किये का पामुकेल है, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है। पहली झलक में अगर आप इस स्थान को देखेंगे, तो यह आपको एक प्राकृतिक स्थल नजर आएगा। यहां आपको गर्म झरने के साथ बना एक बने तालाब नजर आएगा, जो काफी अद्भुत नजारा देता है। इस जगह को देखकर आपको ऐसा एहसास होगा कि आप किसी पानी के तालाब के पास नहीं, बल्कि कपास की दीवारों के तालाबों के समूह से घिरे हुए हैं। इसके अंदर एक पुराने शहर बसा हुआ है। आइए जानते हैं इस अजूबे से जगह के बारे में-

Also read: पहलवान रह चुके हैं विनेश फोगाट के पति,इन्होंने एयरपोर्ट पर की सगाई

कपास का महल अपने आप में है एक अजूबा, यहां बहती है 17 झरनों से गर्म पानी: Cotton Castle in Turkey
What is Cotton Castle in Turkey

तुर्की का पामुकेल (Pamukkale) एक अद्वितीय और विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थल है, जो अपनी शानदार सफेद चूना पत्थर की चट्टानों और गर्म पानी के झरनों के लिए जाना जाता है। पामुकेल का अर्थ तुर्की भाषा में “पामुक किले” होता है। यहां कई आकर्षक क्षेत्र हैं, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो सकते हैं।

इस जगह को पाह-मूक-काह-लेह के नाम से भी जाना जाता है। तुर्की में पामुकेल का अर्थ में “पामुक किले” होता है, जो कपास का एक कपड़ा होता है। इसलिए इसे कपास महल कहा जाता है।

दरअसल, यह जगह तुर्की में कपास के बागानों के साथ सफेद कपास के पहाड़ी ढलानों से काफी मिलती है, जिसकी वजह से इस स्थान को कपाल का महल भी कहा जाता है। गर्मियों के दिनों में यहां का नजारा देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी कपास के बर्तन में पानी भरा हुआ देख रहे हैं।

यहां की छत ट्रैवर्टीन से बनी हैं, यह एक तरह का स्थलीय चूना पत्थर है। यह चूना इस स्थान के गर्म झरनों के आसपास एकत्रित होता है। बता दें कि इस जगह पर लगभग 17 गर्म झरने हैं, जिनका टेम्प्रेचर लगभग 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 100 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Cotton Castle
Cotton Castle

झरनों से निकलने वाला पानी 320 मीटर दूर स्थित ट्रैवर्टीन छतों की चोटी पर पहुंचता है। जो धीरे-धीरे कैल्शियम कार्बोनेट के रूप में 60 से 70 मीटर की दूरी पर जमा होता है। यह स्थान पर्यावरण का एक अनोखा स्थल है।

ट्रैवर्टीन : पामुकेल की प्रमुख विशेषता इसके प्राकृतिक ट्रैवर्टाइन पूल हैं, जो चूना पत्थर की परतों के निर्माण से बने हैं। ये पूल गर्म पानी से भरपूर होते हैं और सफेद रंग की धाराओं के साथ अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

हिएरापोलिस : पामुकेल के पास स्थित प्राचीन रोमणीय शहर हिएरापोलिस का अवशेष भी एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। यहां आप प्राचीन थिएटर, रोमणीय बाथ्स और अन्य ऐतिहासिक संरचनाओं को देख सकते हैं।

असपेन सिटी : पामुकेल के नजदीक स्थित ऐतिहासिक स्थल असपेन (Aphrodisias) भी देखने योग्य है। यह प्राचीन ग्रीक शहर देवी एफ़्रोडाइट को समर्पित था और इसकी शानदार कलाकृतियां और वास्तुकला दर्शनीय हैं।

नैचुरल थर्मल स्प्रिंग्स : पामुकेल के ट्रैवर्टाइन पूल प्राकृतिक थर्मल स्प्रिंग्स से बने हैं। इन गर्म पानी के स्रोतों में स्नान करने से त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है और आराम मिलता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...