Aryan Khan’s First Song from The Bads of Bollywood Badli Si Hawa
Aryan Khan’s First Song from The Bads of Bollywood Badli Si Hawa

Summary:The Bads of Bollywood का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज, आर्यन खान ने जीते दिल

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ The Bads of Bollywood का इंतजार लंबे समय से था। इसका पहला गाना “बदली सी हवा” रिलीज़ हो चुका है, जिसमें लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल को डांस और मस्ती करते देखा जा सकता है।

The Ba***ds of Bollywood First Song: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ The Bads of Bollywood का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब इस सीरीज़ का पहला गाना “बदली सी हवा” रिलीज़ हो चुका है। गाने में शो के मुख्य एक्टर्स लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल को डांस और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। गाने का मूड पूरी तरह से जोशीला और मजेदार है, जो युवाओं को डांस फ्लोर पर आने का मन करता है।

टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए टी-सीरीज ने लिखा, “डांस फ्लोर पर चलेगी सिर्फ यह हवा। बदली सी हवा है गाना हुआ रिलीज।” गाने की रचना पूरी तरह से युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर की गई है और इसमें मस्ती और एनर्जी का पूरा मिश्रण है।

गाने में तीनों मुख्य किरदारों लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल—को डांस और एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लक्ष्य और सहर के बीच रोमांस की झलक भी मिलती है, जबकि लक्ष्य और राघव के बीच दोस्ती और ब्रोमांस दिखाई देता है। तीनों की एनर्जी और परफॉर्मेंस गाने को और भी जीवंत और मजेदार बनाती है।

गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है, क़ुमार ने लिखा है और इसे अरिजीत सिंह व अमीरा गिल ने अपनी आवाज़ दी है। गाने की कोरियोग्राफी मुदस्सर ख़ान ने की है। उनके निर्देशन में गाने के जोशीले डांस मूव्स और कैची हुक स्टेप इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। यह गाना पूरी तरह से यंग और सेलिब्रेटरी टच वाला है।

The Bads of Bollywood 18 सितम्बर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसे Red Chillies Entertainments Pvt. Ltd. ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज़ का क्रिएशन और डायरेक्शन आर्यन खान ने किया है। उनके साथ सह-निर्माता बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान जुड़े हैं, जो सीरीज़ के लेखक भी हैं। कहानी एक स्टाइलाइज़्ड लेकिन थोड़ा कैओटिक दुनिया में सेट है, जिसमें ह्यूमर, महत्वाकांक्षा और रॉ स्टोरीटेलिंग का मिश्रण है।

सीरीज़ की कास्ट भी बहुत मजबूत और दिलचस्प है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी नजर आयेंगे। यह कहानी बोल्ड, विटी और बिना माफी मांगे प्रस्तुत की गई है, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांध लेती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...