Aryan Khan and his Rumoured GF Larissa Bonesi
Aryan Khan and his Rumoured GF Larissa Bonesi

Summary: लारिसा बोन्सी ने आर्यन खान की तारीफ़ों के बांधे पुल

आर्यन खान अपने निर्देशन करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स सीरीज़ “द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड” से कर रहे हैं। आर्यन की करीबी लारिसा बोन्सी ने सोशल मीडिया पर उन्हें खुलेआम सपोर्ट किया, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Larissa Bonesi Reaction: बॉलीवुड का जादू सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उसके पीछे भी कई कहानियां जन्म लेती हैं। इन्हीं कहानियों में से एक है शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डेब्यू शो “द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड”। आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नहीं बल्कि निर्देशन से की है और इसी वजह से उनका यह कदम इंडस्ट्री और फैंस दोनों के लिए बेहद खास बन गया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज की पहली झलक को देखकर आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी ने भी खूब तारीफ की है।

Larissa Bonesi reaction to the first look of Aryan Khan’s directorial debut series The Ba***ds Of Bollywood
Larissa Bonesi reaction to the first look of Aryan Khan’s directorial debut series The Ba***ds Of Bollywood

आर्यन खान के शो को लेकर सिर्फ दर्शक ही उत्साहित नहीं हैं, बल्कि उनके करीबी भी बेहद खुश हैं। खासतौर पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जताई। लारिसा ने शो की झलक देखते ही लिखा, “अजेय, बेजोड़, और सचमुच दुनिया का नंबर 1! गर्व कहना कम है!” यह पोस्ट आर्यन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया। यह पहली बार नहीं है जब लारिसा ने आर्यन को पब्लिकली सपोर्ट किया है। इससे पहले भी जब शो की ऑफिशियल घोषणा नेटफ्लिक्स ने की थी, लारिसा ने उसे “सबसे बहुप्रतीक्षित शो” बताते हुए आर्यन की तारीफ की थी। उनका कहना था कि आर्यन एक जीनियस हैं और इस शो के जरिए वह अपनी असली पहचान बनाने वाले हैं।

ब्राजील में जन्मी लारिसा बोन्सी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड दर्शक उन्हें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म देसी बॉयज” के फेमस गाने सुबह होने ना दे” में एक डांसर के तौर पर पहचान सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने “गो गोवा गॉन” में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी। तेलुगु सिनेमा में वह “थिक्का” जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

लारिसा और आर्यन खान की नजदीकियों की चर्चा पिछले साल तब शुरू हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि आर्यन, लारिसा और उनकी मां रेनेटा बोन्सी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वहीं लारिसा भी खान फैमिली को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। हाल ही में न्यू ईयर पार्टी के दौरान मुंबई में उनकी उपस्थिति ने इन अफवाहों को और मजबूत कर दिया।

“द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड” को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह एक सेल्फ अवेयर ड्रामा कॉमेडी है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस लेकिन उतनी ही अनिश्चित दुनिया पर आधारित है। इस शो में बॉबी देओल, लक्षय, सहर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अंजा सिंह, विजयन्त कोहली और गौतमी कपूर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में शाहरुख खान खुद भी कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान और करण जौहर जैसे बड़े नाम भी गेस्ट अपीयरेंस के जरिए शो को और खास बनाने वाले हैं।

आर्यन खान के इस शो से यह साफ हो जाता है कि वह एक्टिंग के बजाय अपनी पहचान निर्देशन और लेखन में बनाना चाहते हैं। वह इस शो के क्रिएटर और डायरेक्टर होने के साथ ही बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ सह लेखक भी हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...