'पुष्पा 2' का टीज़र हुआ रिलीज़, हाथ में त्रिशूल लिए विकराल रूप में नज़र आए अल्लू अर्जुन: Pushpa 2 Teaser Release
Pushpa 2 Teaser Release

Pushpa 2 Teaser Release: आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है और इस ख़ास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं जिसके बदले में अल्लू अर्जुन ने उन्हें पुष्पा 2 का टीज़र रिलीज़ करते हुए शुक्रिया कहा है। जी हाँ फिल्म पुष्पा 2 टीज़र रिलीज़ हो चुका है। आज अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं उनके जन्मदिन के अलावा इसका कारण है पुष्पा 2 का टीज़र। फिल्म पुष्पा को फैंस ने काफी प्यार दिया था। पुष्पा की अपार सफलता के बाद अब पुष्पा 2 भी अपने फैंस के लिए हाज़िर होने को तैयार है। तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म पुष्पा 2 का टीज़र जिसका इंतज़ार फैंस काफी लम्बे अरसे से कर रहे हैं।

Also read : पुष्पा के जन्मदिन पर रिलीज होगा “पुष्पा: द रूल” का टीज़र,अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्टर: Pushpa 2 Teaser Date

YouTube video

फिल्म पुष्पा 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। एक बार फिर अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए कुछ नया करने को तैयार हैं। टीज़र में अल्लू अर्जुन एक दम नए किरदार में नज़र आ रहे हैं। साड़ी पहने झुमका पहने चेहरा रंगे अल्लू अर्जुन दुश्मनों का विनाश करते नज़र आ रहे हैं। जहाँ टीज़र में शिव का त्रिशूल नज़र आ रहा है वहीं शेषनाग की भी झलक मिलती है। टीज़र में कोई डायलॉग नहीं है सिर्फ अल्लू अर्जुन के लुक को दिखाया गया है और टीज़र देखने पर ये लगता है कि अल्लू अर्जुन का ये लुक डायलॉग पर भारी है आपको लुक के सामने डायलॉग की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। पांव में घुंघरू बांधे अल्लू अर्जुन का जादू उनके फैंस पर चल चुका है तभी तो पुष्पा 2 का टीज़र इतना पसंद किया जा रहा है।

फिल्म पुष्पा 2:द रूल, 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल , रश्मिका मंदना , धनंजय , राव रमेश ,सुनील और अनसुइया भरद्वाज जैसे कलाकार नज़र आएँगे। फिल्म पुष्पा को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। अब देखना होगा कि फिल्म पुष्पा 2 को दर्शक कितना पसंद करते हैं। हालाँकि फिल्म के टीज़र को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।