Overview: वीकेंड का वार में सलमान खान का 'रियलिटी चेक
सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में तान्या मित्तल और फरहाना की दोस्ती पर घर से सवाल किए। उन्होंने नीलम गिरी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह तान्या के पीठ पीछे बात करती हैं। साथ ही, बसीर अली और नेहल चुडासमा के रिश्ते को 'आग' बताकर उन पर भी तंज कसा।
Bigg Boss Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19‘ के वीकेंड का वार में इस हफ्ते सलमान खान ने घर के कई सदस्यों को आईना दिखाया। एक नए प्रोमो के अनुसार, सलमान ने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती, बसीर अली और नेहल चुडासमा के रिश्ते और नीलम गिरी के रवैये पर तीखे सवाल दागे।
तान्या और फरहाना की दोस्ती पर घर का रिएक्शन
सलमान का सीधा सवाल सलमान खान ने तान्या और फरहाना की नई दोस्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “तान्या, आपकी नई पार्टनर हैं फरहाना भट्ट। आप दोनों एक साथ हैंगआउट करने लगे तो ये पूरा घर क्यों हिल गया सलमान ने इस मुद्दे पर तान्या का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि तान्या कभी भी किसी के पीठ पीछे बात नहीं करती हैं, जबकि बाकी घरवाले हमेशा उनके बारे में बात करते रहते हैं।
नीलम गिरी को लगी फटकार
तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की बातचीत को लेकर नीलम गिरी ने तान्या पर ‘डोगलाई’ (दोहरापन) का आरोप लगाया था और उनसे अपनी दोस्ती खत्म कर ली थी। सलमान खान ने नीलम को फटकार लगाते हुए कहा कि तान्या ने कभी उनके पीठ पीछे कुछ नहीं कहा, लेकिन नीलम और अन्य लोग अक्सर तान्या के बारे में बात करते हैं। सलमान ने इस बात पर जोर दिया कि नीलम, सिर्फ तान्या की वजह से नहीं दिखती हैं, और तान्या भी केवल नीलम की वजह से नहीं दिखती।

नेहल और बसीर को ‘ताने’
सलमान ने नेहल चुडासमा और बसीर अली को उनकी बहस और विवादों पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “बसीर और नेहल… आप लोगों को आग क्यों लगी? क्योंकि हमें मालूम है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के बारे में क्या-क्या नहीं बोला।” ‘यह ताना इस बात की ओर इशारा करता है कि सलमान खान नेहल और बसीर के रिश्ते को नकली मानते हैं, क्योंकि दोनों पहले एक दूसरे के कैरेक्टर पर सवाल उठा चुके हैं (जैसे नेहल ने फरहाना से कहा था कि बसीर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगा)।
मृदुल तिवारी की क्लास
सलमान खान ने मृदुल तिवारी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने सवाल किया, “मृदुल, आपको तान्या ने बिठाकर वीकेंड का ज्ञान जो वीक डे पर ही दिया, वो क्या था?” सलमान ने घर वालों से कहा कि तान्या ने यह किस इरादे से बोला, यह सभी को पता चल जाएगा।
