टीवी की इस एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे पानी-पानी: Surbhi Jyoti Bikini Looks
Surbhi Jyoti Bikini Looks

Surbhi Jyoti Bikini Looks: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इन दिनों इंटरनेट का पारा बढ़ा रखा है। वेकेशन पर जाने की शौकीन सुरभि टीवी की इस एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे पानी-पानी। पिछले दिनों सुरभि वेकेशन पर थी, और लगातार अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज वे अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इन तस्वीरों में सुरभि पानी में अठखेलियां करती और अपने गैंग के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। बीच हॉलिडे पर मस्ती भरे अंदाज में सुरभि ने अपनी कई बिकिनी फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी, जिन्हें देखकर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

व्हाइट बिकिनी और बिंदास अंदाज

पिछले दिनों 35 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने व्हाइट बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की । सुरभि की ये तस्वीरें सामने आते ही इन्हें लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। तस्वीरों में व्हाइट बिकिनी पर सुरभि ने नियॉन ग्रीन कलर का ओपन श्रग वियर किया है। जो न सिर्फ सुरभि के लुक्स को निखार रहा है, बल्कि उनकी तस्वीरों को भी थ्री डी लुक दे रहा है। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक “क़ुबूल है” की इस एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज लोगों के दिलों में मानों बस गया। फैंस इन तस्वीरों पर प्यार भरे मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। कोई सुरभि को सबसे खूबसूरत बता रहा है तो कोई उन्हें रियल ब्यूटी का खिताब दे रहा है। इन तस्वीरों में सुरभि के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। फैंस उनकी स्माइल तक पर फिदा हो रहे हैं। 

दिखा सुरभि का समर कूल लुक 

अगर आप भी मालदीव या फिर किसी हॉलिडे पर जाने का प्लान बना रही हैं तो सुरभि ज्योति के आउटफिट आइडियाज आपके काफी काम आ सकते हैं। इससे पहले सुरभि बहुत ही कूल अंदाज में दिखीं। उन्होंने व्हाइट कलर के कंफर्टेबल हाई वेस्ट शॉर्ट के साथ व्हाइट एंड ब्लू कलर का प्रिंटेड टॉप वियर किया। इस टॉप की पफ स्लीव्स और रुच्ड डिटेलिंग इसे समर लुक दे रही थी। न्यूड मेकअप लुक के साथ सुरभि ने अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस का यह लुक किसी भी समर हॉलिडे और आउटिंग के लिए परफेक्ट है। 

फंकी ईयररिंग्स से बदलें लुक 

सुरभि अक्सर अपने लुक्स में कुछ न कुछ ऐसा जोड़ती हैं, जो उनको डिफरेंट दिखाए। मालदीव वेकेशन के दौरान भी सुरभि ने इसे फॉलो किया। सुरभि ने ब्लैक स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट पहने। टॉप के नीचे लगी कौड़ियां इसे कूल लुक दे रही थीं। सुरभि के इस लुक में सबसे खास थे उनके फंकी ईयररिंग्स। ये फिलोप्लूम्स ड्रेडलॉक ईयररिंग्स बीच हॉलिडे पर स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। फिलोप्लूम्स बालों के समान पंख होते हैं जिनमें टिप के पास कुछ नरम बार्ब्स होते हैं। ये काफी खूबसूरत लगते हैं। 

बीच हॉलिडे के लिए बेस्ट ऑप्शन 

इससे पहले एक्ट्रेस बहुत ही स्टाइलिश और कंफर्ट लुक में दिखीं। सुरभि ने रेड एंड येलो कलर का आउटफिट चुना। नीले समुद्र के बीच सुरभि के आउटफिट का यह कॉम्बिनेशन काफी कूल लुक दे रहा था। सुरभि की इस प्रिंटेड क्रेप ड्रेस को डिजाइनर बबिता मलकानी के लेटेस्ट एब्सट्रैक्ट एस्टिवल’23 से लिया गया है। इस ड्रेस में थ्रो और एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स को पेयर किया गया। टॉप का डीप नेक इस आउटफिट को हॉट लुक दे रहा था। ड्रेस को स्टाइलिश लुक देने के लिए प्रिंटेड कैप भी जोड़ा गया। समुद्री हवाओं के साथ लहराता कैप आपकी हर फोटो को शानदार बनाने का काम बखूबी करेगा। सुरभि ने भी हवाओं का फायदा उठाते हुए कई खूबसूरत फोटोज क्लिक करवाईं। 

कंफर्ट फैशन पहली पसंद 

बात जब वेकेशन की हो तो कंफर्ट फैशन को अपनाना बहुत जरूरी है। सुरभि इसी गुरुमंत्र को हमेशा ध्यान में रखकर ही अपनी ड्रेसेज का चुनाव करती हैं। समुद्र के किनारे बैठकर अपने साथ वक्त बिताती सुरभि ने ये बहुत की कूल समर लुक आउटफिट वियर किया। सुरभि ने ब्रांड बीच बम का यह समर फॉक्सट्रॉट टॉप और फैबियो शॉर्ट्स चुना। व्हाइट एंड ब्राइट येलो का यह कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश नजर आ रहा था। इस दौरान सुरभि ने नो मेकअप, नो ज्वेलरी लुक अपनाया। 

ब्राइट कलर्स चुनना है सही 

किसी भी हॉलिडे पर आप जा रही हैं तो ध्यान रखें कि आउटफिट्स के कलर्स बहुत सोच समझकर चुनें। ब्राइट कलर के आउटफिट्स न सिर्फ आपको कूल दिखाते हैं, बल्कि इनमें फोटोज भी ज्यादा अच्छी आती हैं। यह रूल आपने अक्सर सभी सेलेब्स को फॉलो करते हुए देखा होगा। सुरभि ज्योति ने भी इसे अपनाते हुए ब्राइट ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस चुनी। यह ड्रेस ब्रांड फ्लर्टेशंस से ली गई थी। हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप के साथ सुरभि ने बॉडीकॉन स्कर्ट वियर की। इस स्कर्ट की बैक हाई स्लिट इसे ग्लैमरस बना रही थी।

को-ऑर्ड सेट है अच्छा ऑप्शन 

को-ऑर्ड सेट इन दिनों काफी ट्रेंडिंग हैं, ये कंफर्टेबल भी लगते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं। सुरभि ने डिजाइनर बबीता मलकानी के एब्सट्रैक्ट एस्टीवल कलेक्शन से एक्वा सी प्रिंटेड चोकर स्टाइल को-ऑर्ड सेट कैरी किया। इस को-ऑर्ड सेट को स्टाइलिश बना रहा था, इसका चोकर नेक, जो काफी डिफरेंट और ब्यूटीफुल लग रहा था। ड्रेस का क्रेप क्लॉथ इसे और भी कंफर्टेबल बना रहा था। 

कॉटन फ्रॉक में दिखें कूल 

समर सीजन में कॉटन फ्रॉक काफी कंफर्टेबल लगती हैं। इसलिए आप अपनी वेकेशन वार्डरोब में आप कॉटन फ्रॉक जरूर जोड़ें। यह काफी स्टाइलिश लगती हैं। सुरभि ने प्रिंटेड पिंक शॉर्ट फ्रॉक वियर की। इस हॉल्टर नेक फ्रॉक ने सुरभि को बहुत ही ग्लैमरस लुक दिया। इस दौरान सुरभि ने नो ज्वेलरी-नो मेकअप लुक अपनाया। कंफर्टेबल स्लीपर में सुरभि रेतीले रास्तों पर वॉक करती दिखीं। 

प्रिंटेड बिकिनी में दिखें हॉट 

अपने हॉलिडे पर अगर आप हॉट लुक में दिखना चाहती हैं तो प्रिंटेड बिकिनी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। आजकल बाजार में और ऑनलाइन आपको कई वाइब्रेंट कलर्स में प्रिंटेड बिकिनी मिल जाएंगी। सुरभि की तरह आप भी एक नेटेड रेप से खुद को कवर कर सकती हैं। सुरभि ने बेबी पिंक बेस पर प्रिंटेड बिकिनी वियर की। इस बैकलेस बिकिनी में सुरभि बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप लुक अपनाया। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...