फिल्म सुपर 30, क्वीन, लुटेरे जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने योगा एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी से शादी रचाई। रविवार को इस जोड़े ने मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि सारी लाइमलाइट लूट ली ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने। मीडिया के सामने पोज देता यह कपल बहुत की क्यूट अंदाज में एक दूसरे को सपोर्ट करता दिखा। दोनों के चेहरों पर दिखी शर्मीली सी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। इस ग्रांड पार्टी में जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, सनी लियोन, अनिल कपूर, सोनाली बेंद्रे सहित कई हस्तियां रॉयल अंदाज में पहुंचीं।
मधु और इरा का रॉयल लुक
निर्माता मधु मंटेना रविवार को मुंबई में लेखक और योग एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस खास दिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए इरा त्रिवेदी ने लिखा, अब मैं पूरी हुई। शादी में इरा ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी के साथ महाराष्ट्रीयन लुक अपनाया। वहीं मधु व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं रिसेप्शन के दौरान मधु नीले रंग के स्टाइलिश कुर्ते सेट में दिखे और इरा ने बहुत ही खूबसूरत व्हाइट कलर का सीक्वेंस वर्क लहंगा वियर किया। मिनिमम मेकअप के साथ इरा ने एमरल्ड और डायमंड लेयर्ड नेसपीस वियर किया। छोटे से डायमंड मांग टीके ने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया। इस सिंपल कूल लुक में इरा परफेक्ट ब्राइट नजर आ रही थीं।
ऋतिक-सबा का क्लासिक अंदाज
रिसेप्शन पार्टी के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आई। ऋतिक ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट वियर किया। वहीं सबा गोल्डन वर्क वाले ब्लश पीच सिल्क सूट में नजर आईं। बड़े ईयरिंग्स और मांग टीके के साथ सबा ने अपने लुक को कंप्लीट किया। सबसे खास थी सबा की हेयर स्टाइल। उन्होंने पंजाबी सूट के साथ पंजाबी हेयर स्टाइल को चुना। गुथी हुई चोटी के साथ लंबा सा परंदा उनको ब्यूटीफुल लुक दे रहा था। सबा की हाई हील्स ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान सबा ने मिनिमम मेकअप लुक अपनाया। कपल ने हंसते हुए कई पोज कैमरे के सामने दिए।
अलाया की ये अदा करेगी हैरान
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ ब्लैक कलर की साड़ी में बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। साड़ी के पल्लू पर ब्लैक एंड सिल्वर फैदर वर्क था, जो एक्ट्रेस की साड़ी को बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहा था। इसके साथ अलाया ने प्लंजिंग नेकलाइन का ब्लाउज वियर किया। जिसमें गोल्डन बेल्ट लगी थी। गले में पतला सा डायमंड चोकर वियर किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रेट हेयर रखकर डस्की मेकअप लुक अपनाया। अलाया ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।
रकुल-जैकी की केमिस्ट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह रिसेप्शन पार्टी में अपने कथित ब्रॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं। इस दौरान इस कपल की केमिस्ट्री साफ नजर आई। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखे। रकुल ने ब्लैक कलर की शिमर शरारा पैंट के साथ ब्लैक ब्रालेट वियर किया। इस ब्रालेट पर हैवी एम्ब्रॉयडरी थी, जो इसे रॉयल लुक दे रही थी। अपने लुक को इंडियन टच देते हुए एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड लॉन्ग हेम वियर किया। डेस्की मेकअप से लुक को कंप्लीट किया। सिंपल हेयर स्टाइल ने उन्हें सटल लुक दिया। रकुल की इस ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं जैकी भगनानी बहुत ही रॉयल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर की स्टाइलिश शेरवानी वियर की। साथ ही लिया गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, जिससे उनका लुक काफी शानदार दिखा।
पुलकित-कृति की हिट जोड़ी
इस रिसेप्शन पार्टी में अधिकांश एक्टर्स अपने पार्टनर्स के साथ पहुंचे। इन्हीं में शामिल थे एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा। आमतौर पर यह कपल साथ में मीडिया के सामने कम ही आता है। लेकिन इस पार्टी में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। दोनों ही बेहद शानदार अंदाज में पहुंचे। पुलकित ने ब्लैक कलर का कुर्ता सेट वियर किया और इसपर हैवी एम्ब्रॉयडी ओपन जोधपुरी स्टाइल कोट पहना। वहीं कृति व्हाइट लुक में पहुंचीं। उन्होंने व्हाइट शरारा विद टॉप वियर किया। इस ड्रेस की हैवी एम्ब्रॉयडरी ने कृति को रॉयल लुक दिया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने लॉन्ग डायमंड ईयररिंग्स वियर किए। मिनिमम मेकअप के साथ उन्होंने पोनी टेल हेयर स्टाइल चुनी।
सारा का सिंपल लुक
सारा अली खान अक्सर पार्टीज में सिंपल लुक में ही नजर आती हैं। इस पार्टी में भी वे बहुत ही सिंपल और सोबर स्टाइल में पहुंचीं। सारा ने पिंक कलर का सिल्क सूट वियर किया। इस पर फ्लावर वर्क था, जो इसे समर के अनुसार परफेक्ट बना रहा था। लॉन्ग डायमंड ईयररिंग्स से सारा ने अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने सिंपल मेकअप के साथ ही पोनीटेल बनाई। पिंक कलर की जूती और पिंक पोटली बैग ने सारा के लुक को और भी बढ़ा दिया।
सोनाक्षी-हुमा का अतरंगी अंदाज
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी भी इस पार्टी में शामिल हुईं। हालांकि इन दोनों का ही लुक बहुत इंप्रेसिव नजर नहीं आया। सोनाक्षी रेड कलर की फ्यूजन साड़ी में पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने रेड ब्लाउज वियर किया। ब्लाउज की ब्रेज कलर की हेम स्लीव्स काफी अजीब लग रही थीं। वहीं हुमा ने व्हाइट एंड ब्लू कलर का प्रिंटेड लहंगा वियर किया। लेकिन उनका यह लुक भी कुछ खास नजर नहीं आया।
प्रिंसेज लुक में पश्मीना
इस रिसेप्शन में सभी की निगाहें ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन पर आकर ठहर गईं। एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आई पश्मीना व्हाइट कलर के लहंगे में इस पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने व्हाइट कलर के ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ लहंगा वियर किया। ब्लाउज का हैवी वर्क और लहंगे का फॉल उनके लुक को निखार रहा था। माथे पर बिंदी और मिनिमम मेकअप के साथ पश्मीना प्रिंसेज लुक में नजर आईं। आपको बता दें पश्मीना राजेश रोशन की बेटी हैं।
