Overview: सुनीता आहूजा ने सुनाई लेबर रूम की दर्दभरी कहानी
हाल ही में, सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे यशवर्धन के जन्म का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जो किसी को भी भावुक कर सकता है।
Sunita Ahuja Delivery Story: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को काफी लंबा वक्त हो गया है। इस सफर में इनका रिश्ता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उतार-चढ़ावों से भरा यह रिश्ता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। साल 1987 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की लव स्टोरी में ड्रामा, इमोशन और समर्पण का एक गहरा मेल है।
हाल ही में, सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे यशवर्धन के जन्म का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जो किसी को भी भावुक कर सकता है। यह कहानी सिर्फ एक मां के दर्द की नहीं, बल्कि एक पति के प्यार और एक पिता की बच्चे के लिए तड़प को भी बयां करती है।
जब सुनीता और गोविंदा ने झेला लेबर रूम का दर्द
यह बात तब की है जब सुनीता अपने बेटे यश को जन्म देने वाली थीं। सुनीता ने बताया कि उस समय उनका वजन 100 किलो के करीब था और वे बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें लगा कि वह शायद बच नहीं पाएंगी। इस दौरान, अपने सुपरस्टार पति, गोविंदा का हाल देखकर उनका दिल और भी ज्यादा भर आया। गोविंदा, जिन्हें लोग ‘ची ची’ के नाम से जानते हैं, सुनीता को इस हालत में देखकर बेकाबू होकर रो रहे थे। उनकी आंखों में डर और लाचारी साफ झलक रही थी।
गोविंदा को थी बेटे की चाहत
उस समय, जन्म से पहले बच्चे का जेंटर पता लगाना कानूनन वैध था। ऐसे में सुनीता और गोविंदा को पहले से पता था कि उनके घर एक बेटा आने वाला है। गोविंदा की बेटे को लेकर चाहत बहुत ज्यादा थी। वह हर हाल में उसे पाना चाहते थे। सुनीता ने इंटरव्यू में बताया कि दर्द में तड़पते हुए उन्होंने डॉक्टर से एक ऐसी बात कही जिसने हर किसी को चौंका दिया। उन्होंने डॉक्टर से कहा, “मेरे पति को बेटा चाहिए। अगर इस दौरान मैं मर भी जाऊं, तो भी आप बच्चे को बचा लेना।”
जोरों से रोने लगे थे गोविंदा
सुनीता के ये शब्द सुनकर गोविंदा और भी ज्यादा रोने लगे। वह जोर-जोर से दहाड़ें मारकर रो रहे थे, क्योंकि एक तरफ उनके सामने बेटे के आने की खुशी थी और दूसरी तरफ अपनी पत्नी को खोने का डर। यह पल उन दोनों के लिए बहुत ही इमोशनल और फिल्मी था। यह एक पति के रूप में गोविंदा का प्यार और एक मां के रूप में सुनीता का त्याग था।
तलाक की अफवाहें और वकील का बयान
हाल के दिनों में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कुछ अफवाहें सामने आई थीं, जिनमें उनके तलाक की खबरें प्रमुख थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा पर क्रूरता और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, गोविंदा के वकील ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये सब निराधार हैं। ‘एनडीटीवी’ से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच तलाक की कोई बात नहीं है और सब कुछ ठीक हो रहा है। यह बयान सभी अफवाहों को शांत करने के लिए काफी था।
