Overview: सुनीता आहूजा का चीटिंग से जुड़ा पुराना इंटरव्यू वायरल
मीडिया में चल रही ताजा खबरों के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। हालांकि, इन खबरों के बीच सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है।
Sunita Ahuja Old Interview Related to Cheating Goes Viral: फेमस बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया में चल रही ताजा खबरों के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। हालांकि, इन खबरों के बीच सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों के बारे में खुलकर बात की थी।
तलाक की खबरों के बीच पुराना इंटरव्यू वायरल
तलाक की अफवाहों के बीच, सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की गहराई और उतार-चढ़ाव पर बात की थी। सुनीता ने बताया था कि इतने साल साथ रहने के बाद भी उन्हें कभी-कभी ऐसा नहीं लगता कि वे पति-पत्नी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वे दोनों एक-दूसरे को ‘अबे’ कहकर बुलाते हैं और उनकी बातचीत में ‘गाली-गलौज’ भी एक आम बात है।
इस इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, “मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि तुम मेरे पति हो।” यह बात उनके और गोविंदा के बीच की अनूठी केमिस्ट्री को दर्शाती है, जो आम पति-पत्नी के रिश्ते से अलग है।
शादी में धोखे पर सुनीता की सलाह
इसी इंटरव्यू में सुनीता ने शादी में धोखे के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने महिलाओं को एक बेहद सीधी और दो टूक सलाह दी थी। सुनीता ने कहा था कि किसी भी महिला को अपने पति या बॉयफ्रेंड से कभी यह नहीं कहना चाहिए कि वो कुछ नहीं करता। उनका मतलब था कि अगर पुरुष कुछ करने लगे, तो वह इतना गंभीर हो सकता है कि उससे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाए। उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में ‘आइटम’ नहीं निकलती, बल्कि आप खुद जिंदगी से निकल जाते हैं।
एक स्टार की पत्नी बनने का सच
साल 2021 में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा की पत्नी होने की चुनौतियों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी स्टार की पत्नी बनना ‘बकवास’ है और इसके लिए बहुत मजबूत होना पड़ता है। उन्होंने बताया था कि एक एक्टर की पत्नी के रूप में आपको कई तरह की मुश्किलों और सुर्खियों का सामना करना पड़ता है।
सुनीता से गोविंदा ने तोड़ दी थी सगाई
गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनीता जब सिर्फ 15 साल की थीं, तभी उन्हें गोविंदा से प्यार हो गया था। दोनों ने 1987 में शादी की। लेकिन उनके रिश्ते में भी एक बड़ा मोड़ आया था। साल 1990 में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से शादी करने के लिए सुनीता से अपनी सगाई तोड़ दी थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद सुनीता ने ही गोविंदा को फोन करके वापस आने और शादी करने के लिए राजी किया था।
video credit- @namastebollywood.in
