Sunita Ahuja breaks silence on divorce
Sunita Ahuja old interview related to cheating goes viral revealed she had once broken her engagement with Govinda

Overview: सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा ने कहा कि हम अब भी साथ हैं, खुश हैं। बिना वजह की बातों पर यकीन न करें।

Govinda and Sunita Divorce: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी में चल रही परेशानियों की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एवरग्रीन अभिनेता और उनकी पत्नी के तलाक की अफवाहों की खबर छाई हुई है। आखिरकार, सुनीता आहूजा ने इस पूरे मामले पर साफ-साफ अपनी बात कही है। 

सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की अफवाहें तब शुरू हुई जब फैंस ने देखा कि पत्नी सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आहूजा शब्द को रिमूव कर दिया है। इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो गई।

सेपरेशन की खबरों में आने के बाद सुनीता ने सबके कंफ्यूजन को दूर करने के लिए यह कदम उठाया। सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने आखिर सोशल मीडिया पर से आहूजा शब्द को क्यों हटाया? 

सुनीता ने कहा कि ‘मैंने आहूजा शब्द को हटाकर S ऐड कर दिया। लेकिन यह बदलाव आजकल में नहीं बल्कि 1 साल पहले ही कर दिया था। यह किसी अलगाव के उद्देश्य से नहीं बल्कि अंक ज्योतिष के कारण यह चेंज किया गया था। क्योंकि मुझे भी प्रसिद्धि चाहिए, जो हर कोई चाहता है। उन्होंने इस बात को हंसते हुए मजाक की तरह बताया। 

उनके इस कदम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और जब उनसे यह बात पूछी गई कि क्या ऐसा करने से उन्हें वह प्रसिद्धि मिल गई, जिनकी उन्हें चाहत थी तो इस पर सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा कि जी हां बिल्कुल, क्या आप लोगों को दिखाई नहीं दे रहा कि पिछले कुछ महीनो में ही मैं हर जगह कितनी ज्यादा वायरल हो चुकी हूं। पूरे इंटरनेट पर मैं ही छाई रहती हूं। 

उनके इस स्टेटमेंट से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने केवल अंक ज्योतिष की वजह से सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया, जिसका उनके पर्सनल लाइफ या गोविंदा के साथ शादी से कोई भी संबंध नहीं है। 

सुनीता ने बताया कि ‘मैं आहूजा हूं और यह सच कभी नहीं बदलेगा’। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि ‘यह सरनेम तभी हटेगा, जब मैं दुनिया छोड़ दूंगी’। ‌यह कहकर गोविंदा की पत्नी ने तलाक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। 

उन्होंने कहा कि हम एक हैप्पी फैमिली हैं और जब तक हम पति-पत्नी की ओर से कुछ भी सीधे तौर पर नहीं कहा जाता तब तक आप लोग कृपया करके अनुमान न लगाएं और इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि जब तक पूरी कहानी नहीं जाने तब तक निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

एवरग्रीन गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में 11 मार्च को हुई थी। तब से आज तक बॉलीवुड में उन्हें हर उतार चढ़ाव के समय एक दूसरे के साथ देखा गया है। उनके दो बच्चे बेटा यशवर्धन और बेटी टीना आहूजा हैं। सुनीता आहूजा अक्सर ही अपने पति गोविंदा की प्रतिभा और जीवन में आने वाली चुनौतियों की तारीफ करती नजर आती रही हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...