Sunidhi Chauhan Birthday: सुनिधि चौहान बॉलीवुड की वो खनकती आवाज़ हैं जिन्होंने न जाने कितने ही गानो को गाकर अमर कर दिया है। सुनिधि महज़ 4 साल की उम्र से ही गाना गा रही हैं। शो ‘मेरी आवाज़ सुनो’ से सुनिधि चौहान को प्रसिद्धि मिली। 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में जन्मी सुनिधि चौहान ने हिंदी के अलावा असमिया , गुजराती , कन्नड़ , तेलुगु , तमिल , मराठी और बंगाली जैसी कई भाषाओं को अपनी आवाज़ दी है। सुनिधि की आवाज़ को हम सभी पसंद करते हैं यही कारण है कि सुनिधि का गाया हुआ गाना हर फैन की म्यूजिक लिस्ट में मिल ही जाएगा। लेकिन सुनिधि सिर्फ गाती ही नहीं हैं बल्कि उनके डांस मूव्स भी फैंस के बीच बहुत महशूर हैं। सुनिधि अपने डांस के साथ फैंस को भी थिरकने पर मजबूर कर देती हैं।
‘एमीलियाना’ पर किया डांस
सुनिधि सिर्फ़ अपनी अच्छी आवाज़ के लिए नहीं जानी जाती हैं बल्कि वो अपने डांस से भी सबको चकित कर देती हैं। बीते दिनों उनका डांस वीडियो बहुत वायरल हुआ। सुनिधि चौहान ने ‘एमीलियाना’ पर डांस किया और उनके डांस मूव्स फैंस को इतने पसंद आये कि पूछिए मत। फैंस सुनिधि का हौसला बढ़ाते नज़र आये। सुनिधि अपने कंसर्ट्स में भी गाते हुए थिरकती हैं तो उनके फैंस भी उनके साथ झूम जाते हैं। सुनिधि अपने डांस के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैन्स से बहुत सारा प्यार मिलता है।
यह भी देखे-राखी पर जेनेलिया देशमुख की तरह खुद को करें स्टाइल: Celebrity Fashion for Rakhi
स्टाइलिश हैं सुनिधि
सुनिधि का स्टाइल काफी अलग है सिर्फ़ गाने में नहीं बल्कि ये बात उनके पहनावे में भी नज़र आती है। सुनिधि काफी कूल नज़र आती हैं। उनके फैंस उनके इस स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। सुनिधि इंडियन पहनें या वेस्टर्न वो स्टाइलिश और सबसे हटके नज़र आती हैं। उनकी फिटनेस है ही इतनी कमाल की , कि वो अपने शरीर को फिट रखती हैं। ऐसा करने से उनके चेहरे का ग्लो हमेशा बना रहता है और वो हर तरह के कपड़ों में खूबसूरत दिखती हैं।