Anjali Arora's Boyfriend Gift
Anjali Arora's Boyfriend Gift

Overview: अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट किया आलीशान बंगला

Anjali Arora Gift a Luxury House To Boyfriend Akash Sansanwal: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल को उनके बर्थडे के मौके पर एक ऐसा गिफ्ट दिया है, जिससे पूरा इंटरनेट हैरान है। अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड को उनके बर्थडे पर एक बहुत ही लग्जरी घर गिफ्ट किया है। बीती रात दोनों ने साथ में बर्थडे पार्टी की। पिछली बार अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल को बर्थडे पर राडो घड़ी गिफ्ट में दी थी। इस बार का गिफ्ट को हर किसी को हैरान कर रहा है।

Anjali Arora’s Boyfriend Gift: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल को उनके बर्थडे के मौके पर एक ऐसा गिफ्ट दिया है, जिससे पूरा इंटरनेट हैरान है। अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड को उनके बर्थडे पर एक बहुत ही लग्जरी घर गिफ्ट किया है। बीती रात दोनों ने साथ में बर्थडे पार्टी की। पिछली बार अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल को बर्थडे पर राडो घड़ी गिफ्ट में दी थी। इस बार का गिफ्ट को हर किसी को हैरान कर रहा है।

अंजलि ने शेयर की तस्वीरें

अंजलि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अंजलि आकाश के साथ केट कट करती नजर आ रही हैं। अंजलि ने पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लड्डू’। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

‘न्यू होम’ के साथ दिया खास मैसेज

अंजलि ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनके नए घर की झलकियां भी नजर आ रही हैं। उनके नए घर की लाइट्स के साथ बहुत ही अच्छी डेकोरेशन की गई है। एक तस्वीरें में कच्चा बादम गर्ल ग्रीटिंग कार्ड देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीरें में उन्होंने एक कार्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर ‘न्यू होम’ के साथ आकाश के लिए बहुत बड़ा मैसेज लिखा हुआ है। तस्वीरों में कपल बहुत ही खुश नजर आ रहा है। 

फैंस ने किया रिएक्ट

Anjali Arora's Boyfriend Gift-Fans reacted
Fans reacted

अंजलि के फैंस उन्हें कमेंट में खूब बधाईयाें दे रहे हैं और रेड हार्ट पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स आकाश को जन्मदिन की बधाईयां देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बता दें कि अंजलि का बॉयफ्रेंड आकाश भी पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर ही है। उनकी भी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा आकाश का बीजेपी के नाम से भी एक सोशल मीडिया हैंडल है, जिसे वो खुद ही मैनेज करते हैं। 

करने वाले हैं शादी

हाल ही में अंजलि ने एक सोशल मीडिया पेज से बात करते हुए बताया कि वह जल्दी ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने शादी की तैयारियां और शॉपिंग शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है इसी साल अंजलि शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि, अब तक ये क्लीयर नहीं है कि वह शादी कब करेंगी। हालांकि उनके फैंस इस बारे में जानने के लिए बेताब हैं।  

माता-पिता को दी थी कार

इससे पहले अंजलि ने अपने माता-पिता को भी गिफ्ट में एक कार दी थी। साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता को चार धाम यात्रा भी करवाई थी। इसके अलावा उनके पास दिल्ली में एक 4 करोड़ का आलीशान घर भी है। अंजलि ने अपने दम पर काफी कुछ कमाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब कामयाबी हासिल की।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...