Naga and Sobhita Anniversary
Naga and Sobhita Anniversary

Summary: एनिवर्सरी स्पेशल: शोभिता-नागा की शादी का अनदेखा BTS वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा रहा

शादी की पहली सालगिरह पर शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी का एक अनदेखा और बेहद भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के दिल से निकले जज़्बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Sobhita and Naga Anniversary: अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर फैंस को एक बेहद भावुक तोहफा दिया है। गुरुवार को शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर भावनाओं की लहर दौड़ा दी। यह वीडियो उनकी निजी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक की झलक पेश करता है।

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर 2024 को शादी रचाई थी। यह विवाह हैदराबाद के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा स्टूडियोज में पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। शादी में परिवार और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, जिससे यह समारोह बेहद निजी और सादगी भरा रहा।

अपनी पहली एनिवर्सरी पर शेयर किए गए वीडियो के साथ शोभिता ने एक बेहद खूबसूरत और भावनात्मक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “हवा हमेशा घर की ओर ही बहती है। उस इंसान के साथ एक साल का सफर जिसे मैं अब पति कहती हूं। मैं खुद को फिर से नया महसूस कर रही हूं, जैसे आग से शुद्ध होकर निकली हूं। Mrs बने एक साल हो गया।”

उनके इस कैप्शन ने फैंस के दिल को छू लिया और पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। शोभिता के इस वीडियो पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं। कोई इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बता रहा है तो कोई उनके रिश्ते की सादगी की तारीफ कर रहा है। पहली सालगिरह पर शेयर किया गया यह वीडियो न सिर्फ उनके रिश्ते की गहराई दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि प्यार, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव से रिश्ते कैसे और मजबूत बनते हैं।

शोभिता द्वारा साझा किए गए इस अनदेखे वीडियो में वह दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शादी से ठीक पहले वह नागा चैतन्य के लिए अपने जज़्बात जाहिर करती दिखती हैं। वीडियो में शोभिता कहती हैं, “मेरा मानना है कि इंसान अपने आप में पूरा होता है, लेकिन फिर भी कोई आता है और उस खाली जगह को भर देता है। हम अपने आप में पूरे हैं, फिर भी उसकी गैरमौजूदगी में मैं पूरी नहीं रहूंगी।”

naga and sobhita wedding anniversary
naga and sobhita wedding anniversary

वहीं नागा चैतन्य भी वीडियो में मुस्कुराते हुए अपने दिल की बात कहते नजर आते हैं। वह कहते हैं, “सुबह उठते ही और रात को सोते समय उसके ख्याल मेरे साथ होते हैं। यह जानना कि वो मेरी जिंदगी में है, मुझे एक अजीब-सी ताकत देता है। ऐसा लगता है कि उसके साथ मैं कुछ भी जीत सकता हूं।”

नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 2017 में शादी की थी, लेकिन 2021 में संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की थी। उस समय यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाली रही थी।

दिलचस्प बात यह है कि शोभिता और नागा चैतन्य की पहली सालगिरह से कुछ ही दिन पहले सामंथा रूथ प्रभु ने भी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। 1 दिसंबर को उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ के को-क्रिएटर और निर्माता राज निदिमोरु से तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में एक बेहद निजी मंदिर विवाह किया।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...