Sobhita Dhulipala celebrates her first Diwali after marriage with husband Naga Chaitanya, wearing a stunning plum-colored kaftan that grabs everyone’s attention.

Summary: शोभिता धुलिपाला ने पहली दिवाली में बिखेरी शाही स्टाइल, काफ्तान की कीमत हैरान कर देगी

शादी के बाद हर पहला त्योहार किसी भी महिला के लिए खास होता है, और शोभिता धुलिपाला के लिए यह दिवाली और भी खास रही। उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य के साथ पहली बार दिवाली का जश्न मनाया, और सोशल मीडिया पर साझा की गई उनकी कुछ तस्वीरें फैंस के बीच छा गईं।

Shobhita Diwali Look: दिवाली का त्योहार हर लड़की के लिए खास होता है, लेकिन शादी के बाद हर पहला त्योहार और भी खास होता है। कुछ ऐसा ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ हुआ, जिन्होंने अपनी शादी के बाद पहली बार पति नागा चैतन्य के साथ दिवाली मनाई। उनकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक देखकर फैंस उनके फैशन के दीवाने हो गए।

इन तस्वीरों में शोभिता धुलिपाला ने प्लम कलर का काफ्तान पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रहा था। एक्ट्रेस का काफ्तान केवल खूबसूरत ही नहीं था, बल्कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा थी कि लोग हैरान रह गए। चलिए जानते हैं कि आखिरकार शोभिता की लुक का इतना ज्यादा तारीफ क्यों किया जा रहा है और आउटफिट की कीमत क्या थी।

Sobhita Dhulipala celebrates her first Diwali after marriage with husband Naga Chaitanya, wearing a stunning plum-colored kaftan that grabs everyone’s attention.
Sobhita Dhulipala Diwali outfit detail

इन तस्वीरों में शोभिता धुलिपाला ने फैशन डिज़ाइनर सुरेना चौधरी का नूरी काफ्तान पहना, जिसकी कीमत 54,900 है। यह काफ्तान प्लश वेलवेट में था और इसका रंग गहरा प्लम था, जो उनके चेहरे की चमक को और निखार रहा था। काफ्तान पर हाथ से की गई सुनहरे धागे की कढ़ाई और छोटे-छोटे नाज़ुक डिज़ाइन इसे विंटेज लुक दे रहें थे। नेकलाइन और स्लीव्स की बारीक कढ़ाई सिल्हूट को खूबसूरती से फ्रेम कर रही थी। काफ्तान का लूज डिजाइन इसे दिवाली जैसे त्योहार के लिए परफेक्ट बना रहा था। यह आउटफिट शाही होने के साथ-साथ कंफर्टेबल था।

To complete her look, Shobhita styled her hair in a center-parted bun
Sobhita Dhulipala makeup

शोभिता धुलिपाला का इस इंडो लुक के साथ मेकअप बहुत ही सिंपल और खूबसूरत था। आंखों पर हल्का ब्रोंज़ आईशैडो उनकी आंखों को चमक और गहराई दे रहा था, चेहरे पर हल्का कॉन्टूर और नैचुरल हाइलाइट उनके चेहरे की शेप को हाईलाइट कर रहा था, और होंठों पर न्यूट्रल लिप शेड ने लुक को संतुलित और साफ रखा। इस तरह उनका मेकअप उनके पूरे लुक को गॉर्जियस बना रहा था।

लुक को पूरा करने के लिए शोभिता ने अपने बालों को सेंटर-पार्टेड बन में स्टाइल किया। यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे की बनावट को और निखार रहा था। एक्सेसरीज़ में उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहना था, जो इंडो लुक के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।  वहीं अगर बात शोभिता के पति नागा चैतन्य की करे तो उन्होंने क्लासिक आइवरी कुर्ता पहना, जो बहुत सादगी के साथ स्टाइलिश था। उनका लुक भी शोभिता के आउटफिट के साथ कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

शोभिता और नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में धूमधाम से शादी की थी। हाल ही में नागा चैतन्य ने शो ‘जायम्मु निश्चयम्मुराा’ में अपने प्यार और शादी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जब शोभिता ने उनके क्लाउड किचन के पोस्ट पर कमेंट किया था। इस ऑनलाइन बातचीत ने जल्द ही असली जिंदगी के रिश्ते का रूप ले लिया ।


स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...