Smriti Mandhana and Palash Muchhal wedding cancelled
Smriti Mandhana and Palash Muchhal wedding cancelled

Summery- मंधाना-पलाश ने रिश्ते पर बयान दिया

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने शादी टूटने की पुष्टि करते हुए एक-दूसरे को अनफॉलो किया और सभी पुरानी पोस्ट डिलीट कर अपने-अपने बयान साझा किए।

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक स्मृति मंधाना और युवा संगीतकार पलाश मुच्छल पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन अचानक शादी टाल दी गई और उसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। लंबे समय तक दोनों की तरफ़ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन रविवार को पहली बार दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी।  

23 नवंबर को जिस समय फैंस उनके शादी के जश्न की खबरें देखने की उम्मीद कर रहे थे, उसी दिन सूचना मिली कि समारोह को स्थगित कर दिया गया है। मंधाना के मैनेजर के अनुसार, यह फैसला उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से लिया गया था। लेकिन इसके तुरंत बाद इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएं उठने लगीं कि शायद बात इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच मतभेद बढ़ चुके हैं, और शादी केवल औपचारिक रूप से रुकी नहीं, बल्कि रिश्ता ही टूट चुका है। इन सबके बीच दोनों की चुप्पी ने भी अटकलों को तेज कर दिया।

रविवार को स्मृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा बयान शेयर किया। उन्होंने साफ लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनके निजी जीवन को लेकर फैल रही अफवाहें उन्हें परेशान कर रही थीं, इसलिए उन्हें लगा कि सच्चाई सामने रखना जरूरी है। अपनी बात को बेहद सादगी और गरिमा से रखते हुए उन्होंने बताया कि उनकी और पलाश की शादी अब आगे नहीं बढ़ पाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक प्राइवेट व्यक्ति हैं और अपनी निजी सीमाओं का सम्मान चाहती हैं।

स्मृति ने लिखा कि इस समय दोनों परिवारों को थोड़ी शांति और दूरी की जरूरत है ताकि वे परिस्थिति को अपने तरीके से संभाल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए जीवन का बड़ा उद्देश्य हमेशा वही रहेगा भारत के लिए खेलना और टीम को मजबूत प्रदर्शन देना। यही उनका फोकस आगे भी रहेगा।

स्मृति के बयान के कुछ ही देर बाद पलाश मुच्छल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लंबी पोस्ट जारी की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने निजी रिश्तों से पीछे हटने और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई कि बिना आधार वाली अफवाहों पर लोग कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं, जबकि उन्हें पता भी नहीं होता कि इससे किसी की भावनाओं को कितनी चोट पहुंचती है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो गलत और मानहानि करने वाली जानकारी फैला रहे हैं।  

दोनों के बयान सामने आते ही यह भी नोटिस किया गया कि स्मृति और पलाश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ने अपने-अपने अकाउंट्स से पुराने प्रपोजल और अप्रीसिएशन पोस्ट भी डिलीट कर दिए।  

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...