Summary: टीचर-स्टूडेंट का 'जूती मेरी' डांस वीडियो हुआ वायरल, नेहा भसीन ने किया कमेंट
सिक्किम की टीचर और उनके छात्रों का ‘जूती मेरी’ डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लाखों व्यूज बटोरने वाले इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, वहीं नेहा भसीन ने भी इसे बेहद खास बताया।
Sikkim Teacher-Students Dance: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर सिक्किम की एक टीचर- स्टूडेंट का डांस काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रों के साथ एक टीचर ‘जूती मेरी’ पर डांस कर रही है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। वीडियो इतना प्यारा है कि इस पर सिंगर नेहा भसीन ने भी कमेंट किया है। ‘जूती मेरी’ गाना नेहा भसीन ने गाया है।
सिक्किम की टीचर बनी इंटरनेट सेंसेशन
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो रहे इस वीडियो ने “जूती मेरी” डांस चैलेंज का सबसे अलग और सबसे पसंदीदा रूप सबको दिखा दिया है। यह शानदार डांस परफॉर्मेंस सिक्किम की एक स्कूल टीचर ने अपने छात्रों के साथ मिलकर किया है। वीडियो की शुरुआत में टीचर सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहनकर कैमरे के सामने खड़ी दिखाई देती हैं। चेहरे पर प्यारी मुस्कान के साथ वह गाने की प्री-कोरस लाइनों पर डांस शुरू करती हैं। इसमें उनकी सिंपलिटी, नेचुरल एक्सप्रेशन्स और टीमवर्क ने सभी का दिल जीत लिया। यही वजह है कि लाखों लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इंटरनेट पर अब इसे “जूती मेरी” डांस चैलेंज का सबसे शानदार वर्ज़न कहा जा रहा है।
वीडियो पर नेहा भसीन ने दिया रिएक्शन

इंटरनेट पर इस वीडियो को प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @karmadoma_15 अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो उस महिला का है। टीचर ने सिंगर नेहा भसीन के 2020 में रिलीज़ हुए पंजाबी फोक सॉन्ग पर अपने प्यारे छात्रों के साथ मिलकर यह रील बनाई। इस ट्रेंड को थोड़ा अलग अंदाज़ देने का सोचा। इस वीडियो को अबतक 17. 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह वीडियो दिल को छू लेने वाला और बेहद प्यारा बन गया, जिसे सोशल मीडिया पर हर कोई पसंद कर रहा है। कुछ ही देर में, यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, यहाँ तक कि नेहा भसीन ने भी इस पर एक प्यारा-सा कमेंट किया है उन्होंने लिखा, “आ …”
कौन हैं नेहा भसीन?
नेहा भसीन एक मशहूर सिंगर हैं, जो अपनी दमदार आवाज़ और अनोखे अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में इंडिया के पहले गर्ल बैंड “Viva” से की थी, जिसने उन्हें म्यूज़िक इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। बिग बॉस ओटीटी में उन्होंने अपने वन लाइनर्स के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने बॉलीवुड, पंजाबी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में कई हिट गाने गाए। उनके पॉपुलर गानों में “धुनकी”, “जग घूमेया – फीमेल वर्जन”, “स्वैग से स्वागत” और कई पंजाबी फोक सॉन्ग्स शामिल हैं। अपने गानों के लिए उन्हें फिल्मफेयर समेत कई म्यूज़िक अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। नेहा सिर्फ़ अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बोल्ड और बिंदास पर्सनालिटी के लिए भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं।
नेहा भसीन ने गया ‘जूती मेरी’ पंजाबी सॉन्ग
बता दें, ‘जूती मेरी’ एक पंजाबी फोक सॉन्ग है जिसे मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने 2020 में गया था। इस गाने को सुनते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। रिलीज़ होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया और देखते ही देखते इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स का फेवरेट बन गया। नेहा भसीन की दमदार आवाज़ और इस गाने की कैची बीट्स ने इसे और भी खास बना दिया।
