Summary: ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी चोट, दो हफ्तों के लिए शूट स्थगित
श्रद्धा कपूर को अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान एक लावणी डांस सीक्वेंस करते समय पैर में फ्रैक्चर हो गया। चोट बढ़ने के बाद मेकर्स ने शूटिंग फिलहाल रोक दी है और टीम श्रद्धा के पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतज़ार कर रही है।
Shraddha Kapoor Accident: बॉलीवुड की चुलबुली, सोशल मीडिया-फ्रेंडली और हमेशा मुस्कुराती रहने वाली श्रद्धा कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया गाना या फोटोशूट नहीं, बल्कि एक अप्रत्याशित हादसा है। करीब एक साल बाद ‘ईथा’ नाम की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी श्रद्धा को हाल ही में सेट पर गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। यह खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं और लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट मांग रहे हैं।
डांस सीक्वेंस के दौरान हादसा, पैर में फ्रैक्चर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ‘ईथा’ के लिए एक लावणी डांस नंबर की शूटिंग कर रही थीं, जब यह दुर्घटना हुई। महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी कला तेज बीट्स और भारी फुटवर्क के लिए जानी जाती है। इसी दौरान एक स्टेप में संतुलन बिगड़ने के कारण श्रद्धा ने अपने पूरे शरीर का वजन गलत तरीके से बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। दर्द इतना तेज था कि शूट तुरंत रोकना पड़ा।
फिल्म में निभा रही हैं खास किरदार, बढ़ाया वजन भी
‘ईथा’ कोई साधारण फिल्म नहीं, बल्कि मशहूर तामाशा कलाकार और दिग्गज लावणी डांसर विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की बायोपिक है। श्रद्धा इस फिल्म में विठाबाई का किरदार निभा रही हैं और इस रोल के लिए उन्होंने शारीरिक रूप से भी काफी मेहनत की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने किरदार को प्रामाणिक दिखाने के लिए उन्होंने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया, जिसकी वजह से डांस के दौरान चोट की संभावना और बढ़ गई।
शूट के समय श्रद्धा ने नौवारी साड़ी, भारी जेवर और कमरपट्टा पहना हुआ था, जिससे स्टेप्स करना और चुनौतीपूर्ण था। हालांकि चोट के बावजूद श्रद्धा ने तुरंत शूट रोकने की जगह शेड्यूल बदलने का सुझाव दिया और क्लोज-अप शॉट्स शूट करने की इच्छा जताई यह उनकी प्रोफेशनलिज़्म और समर्पण का सबसे बड़ा प्रमाण है।
शूटिंग दो हफ्तों के लिए टली, फैन्स और टीम को उम्मीद
शूटिंग टीम ने पहले पुणे और फिर मुंबई के मध आइलैंड में कुछ इमोशनल सीन शूट किए, लेकिन कुछ दिनों बाद दर्द बढ़ने के कारण मेडिकली शूट रोकना जरूरी हो गया। अब फिल्म की टीम दो हफ्तों के लिए यूनिट को ब्रेक दे रही है और श्रद्धा के पूरी तरह ठीक होने का इंतज़ार करेगी।
फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण ऊतेकर ने भी श्रद्धा की हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए जल्दबाज़ी में शूट पूरा करने से साफ मन कर दिया है।
फैन्स को वापसी का इंतज़ार
‘स्त्री 2’ के बाद यह श्रद्धा की बड़े पर्दे पर वापसी मानी जा रही है और सोशल मीडिया पर फैन्स पहले से ही उनके इस रूप को देखने के लिए बेसब्र हैं। श्रद्धा की यह फिल्म न सिर्फ उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है बल्कि मराठी लोककला को एक नई पहचान भी दिला सकती है।
