Shilpa Fitness Style: बॉलीवुड की सबसे फिट माॅम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 47 साल की उम्र में भी ब्यूटिफुल एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से ग्लैमर वर्ल्ड में छाई रहती हैं। उनकी हर फोटो फैंस का दिल जीत लेती है। योग और एक्सरसाइज शिल्पा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। अगर आप भी वर्कआउट के समय कंफर्ट के साथ ही स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो शिल्पा को फॉलो करना बेस्ट ऑप्शन है।
Shilpa Fitness Style: हमेशा पहनें वाइब्रेंट कलर
जिम जाने वालों के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है कि आखिर जिम में क्या पहनकर जाएं। ऐसे में आपकी मददगार बनेंगी शिल्पा शेट्टी। उनका जिम वॉर्डरोब शानदार है। शिल्पा शेट्टी का जिम वॉर्डरोब रंगों से भरा है। उनके जिम वियर में ब्लू से लेकर पिंक तक सब कलर्स हैं। हालांकि शिल्पा को सबसे ज्यादा पसंद है कलर ब्लैक। शिल्पा जिम आउटफिट के रूप में लेगिंग और टॉप वियर करना पसंद करती हैं। हालांकि इसी में वे कई पैटर्न और एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
ब्लैक जिम वियर
शिल्पा अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। खास बात है कि शिल्पा इनके साथ एक प्यारा सा संदेश भी अपने फैंस को देती हैं। हाल ही में शिल्पा ने ब्लैक लेगिंग के साथ मल्टी कलर टाॅप पहनकर एरोबिक सेशन का वीडियो शेयर किया। शिल्पा ने लिखा, अच्छा म्यूजिक और ढेर सारा डांस। वीक की सही शुरुआत करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने लिखा, एरोबिक्स डांस एक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है, जो बहुत ही मजेदार है। यह आपके दिल और लंग्स कंडीशन को बेहतर करता है। शिल्पा का ये लुक आपको जिम में सबसे डिफरेंट बना देगा।
फंकी कॉम्बिनेशन करें ट्राई।
आपके जिम वियर का असर आपके वर्कआउट पर भी पड़ता है। आप कंफर्टेबल आउटफिट वियर करेंगी तो एक्सरसाइज भी अच्छे से हो सकेगी। शिल्पा इस बात का हमेंशा ही खास ध्यान रखती हैं। अपने एक योग सेशन में शिल्पा ने फंकी कॉम्बिनेशन वियर किया। अगर आप भी जिम में कुछ अलग दिखने का मन बना चुकी हैं तो यह जिम वियर आपके लिए परफेक्ट है।
ब्लू कलर आपको बनाएगा कूल
जिम में ब्लू कलर के आउटफिट आपको सबसे अलग दिखाएगा। आमतौर पर लोग जिम में डल कलर के आउटफिट वियर करते हैं, लेकिन अगर आप इसमें कोई वाइब्रेंट कलर एड कर देंगी तो लोग आपसे नजर नहीं हटा पाएंगे। नया नया जिम ज्वाइन किया है तो सबको इंप्रेस करने के लिए यह जिम आउटफिट बेस्ट है।
डार्क शेड को करें एड
शिल्पा का यह ब्लैक, मरून, ऑरेंज कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट है। प्रिंटेड लेगिंग के साथ जिम टाॅप का परफेक्ट पेयर शिल्पा को बहुत ही शानदार लुक दे रहा है। आजकल प्रिंटेड लेगिंग ट्रेंड में भी है। ऐसे में आप इसे सिर्फ जिम ही नहीं आउटिंग पर भी वियर कर सकती हैं।
सैंडो टी शर्ट से करें लुक चेंज
अगर लेगिंग के साथ शॉर्ट टॉप वियर करना आपको ज्यादा बोल्ड लगता है तो फिर आप सैंडो टी शर्ट ट्राई कर सकती हैं। जैसा कि शिल्पा अक्सर वियर करती हैं। लेगिंग, टी शर्ट के ऊपर सैंडो टी शर्ट आपको न सिर्फ अलग लुक देगी, बल्कि ये लुक आपको सोबर इंप्रेशन भी देगा।
टैंक टाॅप करेगा बहुत काम
लेगिंग, टी शर्ट पहनते पहनते बोर हो गई हैं तो टैंक टाॅप जरूर ट्राई करें।टैंक टाॅप के डीप कट आपको हाॅट लुक भी देंगे और आपकी फ्रंट बाॅडी को कवर भी करेंगे। अगर आप इसका लाॅन्ग लुक नहीं चाहती हैं तो एक रबड़ से इसे टक करें और आप जिम जाने के लिए स्टाइलिश तरीके से तैयार हैं। इस ट्रेंड को इन दिनों कई बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज फाॅलो कर रही हैं। तो क्यों न आप भी समय के साथ चलें।
एथलेजर टी शर्ट
कभी-कभी आप एक ही लुक से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एथलेजर टीशर्ट ट्राई करें। एथलेजर और जिम वेस्ट आपको परफेक्ट जिम लुक देता है। आप इसे लेगिंग की जगह शाॅर्ट भी पहन सकती हैं। आपने सिर्फ शिल्पा ही नहीं सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को भी अक्सर एथलेजर टी शर्ट में देखा होगा।
पिंक एंड ब्लैक

ब्लैक कलर के साथ ब्राइट कलर का कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा लगता है। शिल्पा अक्सर ब्लैक के साथ डार्क पिंक और नियॉन ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई करती हैं। इससे आपको अलग लुक भी मिलेगा और आप सबसे डिफरेंट भी दिखेंगी।
फ्लावर प्रिंट है इन

इन दिनों फ्लावर प्रिंट ट्रेंडिंग है। समर सीजन में ये और भी ज्यादा कूल लगता है। शिल्पा सिर्फ ब्लैक ही नहीं व्हाइट में भी फ्लावर प्रिंट लेगिंग वियर करना पसंद करती हैं। ये लेगिंग देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। साथ में आप जिम वेस्ट वियर करें। शिल्पा अक्सर आपको फ्लावर प्रिंट में जिम आउटफिट में नजर आएंगी। यह लुक बहुत ही क्यूट लगता है।
मल्टी कलर चुनें
जिम में वर्कआउट का मजा तब ही है जब आपका आउटफिट शानदार हो। जब आप ब्यूटीफुल और काॅन्फिडेंट होती हैं तो आपका लुक भी निखर जाता है। ब्लैक के साथ मल्टी कलर चुनें। यकीन मानिए जिम आउटफिट पर बिखरे रंग आपको बहुत ही शानदार लुक देगा। आपके जिम वार्डरोब में एक मल्टीकलर आउटफिट तो जरूर होना चाहिए।
ग्रे-ऑरेंज है ऑल टाइम फेवरेट
ग्रे और ऑरेंज का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही ऑल टाइम फेवरेट है। शिल्पा भी इसे पसंद करती है। जिम आउटफिट में यह कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके साथ शिल्पा ने बहुत ही वाइब्रेंट कलर के शूज पहने। ग्रे के साथ शिल्पा सिर्फ ऑरेंज ही नहीं, कभी प्रिंटेड लेगिंग तो कभी पिंक शेड आउटफिट भी पहनती हैं। जैसा ब्लैक के साथ हर कलर अच्छा लगता है, वैसे ही ग्रे के साथ ही हर कलर अच्छा लगता है।
जिम आउटफिट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
जिम आउटफिट चुनते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात कपड़ों की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए, जो आपके पसीने को सोख लें। जिम में कभी भी प्योर काॅटन के कपड़े न पहनें। जिम वियर न ही ज्यादा लूज होने चाहिए, न ही ज्यादा टाइट होने चाहिए। महिलाओं और युवतियों को जिम वियर के नीचे स्पोर्ट्स ब्रा जरूर वियर करनी चाहिए। जिम ऑउटफिट की ड्यूरेबिलिटी का हमेशा ध्यान रखें।
