Sheetal Thakur Pregnancy: मिर्जापुर फेम बबलू पंडित यानी विक्रांत मैस्सी के घर बहुत जल्द एक नन्हें मेहमान के आने की उम्मीद है। बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के प्रेग्नेट होने की खबरें हैं। हालांकि अभिनेता की तरफ से आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उनके फैंस इस खबर की वजह से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। और न्योछावर में ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। साल 2023 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ है। इस इंडस्ट्री ने न केवल एक गति पकड़ी है बल्कि बहुत से सेलिब्रेटीज को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है। इसमें विक्रांत और शीतल का नाम भी अब शामिल होता नजर आ रहा है।
साल 2022 में हुई थी शादी
शीतल ठाकुर की बात करें तो वह भी ओटीटी की दुनिया में एक स्थापित अभिनेत्री हैं। इन्होंने साल 2015 में पंजाबी सिनेमा के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। दोनों ऑल्ट बालाजी के शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में मिले थे। यही से दोनों एक-दूसरे के करीब आए और सात रिलेशन में रहने के बाद फरवरी 2022 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ही अपने निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे के बारे में सार्वजनिक मंचों पर भी कम ही बोलते हैं।
आने वाले समय में
हालांकि शीतल ठाकुर के प्रेग्नेंट होने की खबर लगभग कंर्फ्म है लेकिन फैंस को एक आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। विक्रांत और शीतल की पर्सनल लाइफ जितनी खूबसूरत चल रही है, प्रोफेशनली भी वह लोग अपने जीवन में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। विक्रांत के हाथ में इस समय काफी अच्छे प्रोजेक्ट हैं। इसमें ‘ट्वेल्थ फेल’, ‘यार जिगरी’, ‘सेक्टर 36’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में भी नजर आएंगे। मिर्जापुर सीरीज विक्रांत के करियर के लिए काफी अच्छी साबित हुई है। इसके बाद उन्हें थप्पड़, हसीन दिलरुबा और छपाक जैसी सीरीज में काम करने का मौका मिला।
