Shahrukh Transformation Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका नया और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन। जहां एक ओर फैंस जवान और पठान की अपार सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को चौंका दिया है। उनकी आने वाली फिल्म किंग के लिए तैयार किया गया यह अवतार इतना दमदार है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही चर्चा है “किंग इज़ बैक!” सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें देखकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख खान की फिल्में भले ही कम आए लेकिन अभी भी उनका स्वैग और क्रेज बरकरार है।

हाल ही में शाहरुख खान को एक सार्वजनिक स्थान पर स्पॉट किया गया, जहां वो सफेद वेस्ट, ग्रे पैंट, बीनी कैप और ब्लैक सनग्लासेस में नजर आए। लेकिन जो चीज़ सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही थी, वह था उनकी बॉडी, उभरे हुए बाइसेप्स और उनके नए टैटू। जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें “फैंटाबुलस” कहा, तो किसी ने लिखा, “इतिहास बन रहा है।”

दिलचस्प बात यह है कि किंग में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म के निर्देशक हैं पठान फेम सिद्धार्थ आनंद, जो एक्शन और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

शाहरुख ने मजाकिया अंदाज़ में कहा भी, “मेरे डायरेक्टर बहुत सख्त हैं। उन्होंने मना किया है कि फिल्म के बारे में कुछ ना बताऊं। लेकिन इतना कह सकता हूं कि आपको मज़ा जरूर आएगा।”

अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर के साथ शाहरुख ने फिल्म के टाइटल किंग पर भी चुटकी ली और कहा, “अब टाइटल खत्म हो गए हैं, तो शाहरुख खान as शाहरुख खान in King… थोड़ा शो-ऑफ हो गया।”

फिजिक की तैयारी के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने एक इवेंट में बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें न सिर्फ वजन कम करना पड़ रहा है, बल्कि एक्शन सीक्वेंस के लिए स्ट्रेचिंग और रिहर्सल भी करनी पड़ रही है। उन्होंने हँसते हुए कहा, “एक्शन सीन के बाद मैं सेट पर बंधा हुआ-सा दिखता हूं, लोग मेरी पीठ दबा रहे होते हैं और मैं बर्फ से सने बैगों में लिपटा रहता हूं।”

इस उम्र में भी इतनी मेहनत और समर्पण देख कर एक बात साफ है शाहरुख खान केवल स्टार नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उनका नया लुक, एनर्जी और एटीट्यूड इस बात का सबूत है कि असली ‘किंग’ कभी थमता नहीं। अब फैंस को सिर्फ इंतज़ार है उस ऐतिहासिक पल का, जब किंग का आधिकारिक ऐलान होगा और एक नई सिनेमाई यात्रा शुरू होगी।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...