Shah Rukh Khan Family
Shah Rukh Khan Family

Overview: सुहाना और आर्यन को लगता था पूरी दुनिया एक्टर है

Aryan And Suhana Thought Everyone Acted On TV: शाहरुख खान हाल ही में नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान किंग खान ने अपने बच्चों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों का बचपन में यही लगता था कि सारी दुनिया टीवी पर एक्टिंग करती है। मुंबई में नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में शाहरुख खान ने अपने बेटे की पहली निर्देशित फिल्म द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बच्चे कभी मानते थे कि 'हर कोई टीवी पर एक्टिंग करता है'। आइए जानें, शाहरुख खान के बच्चों से जुड़ा ये मजेदार किस्सा...

Shah Rukh Khan Family: शाहरुख खान हाल ही में नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान किंग खान ने अपने बच्चों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों का बचपन में यही लगता था कि सारी दुनिया टीवी पर एक्टिंग करती है। मुंबई में नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में शाहरुख खान ने अपने बेटे की पहली निर्देशित फिल्म द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बच्चे कभी मानते थे कि ‘हर कोई टीवी पर एक्टिंग करता है’। आइए जानें, शाहरुख खान के बच्चों से जुड़ा ये मजेदार किस्सा…

इस कंफ्यूजन का शिकार थे सुहाना और आर्यन

शाहरुख ने बताया कि आर्यन और सुहाना ने जब अपने सहकर्मियों और दोस्तों को घर आते देखा तो वे भी कंफ्यूज हो जाते थे, जब वे उन्हें बाद में टीवी पर देखते थे। उन्होंने कहा, “जब आर्यन और सुहाना बड़े हो रहे थे, तो मेरे दोस्त घर आते थे…करण जौहर, आदित्या चोपड़ा, कई और भी एक्टर आते थे, जैसे ऋतिक रोशन। इसलिए एक या दो साल बाद, जब उन्होंने घर पर इन सभी लोगों को देखा, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या दुनिया में हर कोई टीवी पर एक्टिंग करता है क्योंकि वे उन्हें टेलीविजन पर देखते थे। वे ऐसे माहौल में पले-बढ़े हैं।”

आर्यन के लिए सीरीज में किया काम

इसके बाद, आगे उन्होंने बताया कि कई मशहूर हस्तियों ने ‘आर्यन के लिए प्यार’ के चलते इस शो में काम करने के लिए हामी भरी है। उन्होंने कहा, “मैं उन एक्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस शो में काम करने के लिए हां कहा है। मैंने उनसे नहीं पूछा था, लेकिन वे आर्यन से प्यार करते हैं, इसी कारण वो लोग आए हैं। मैं अभी उनका नाम नहीं बता सकता क्योंकि आर्यन ने मुझे शो के बारे में कुछ भी न कहने के लिए कहा है।”

शाहरुख खान ने आगे कहा, “उन्होंने सिर्फ मुझे दिखाने का फैसला किया है। मुझे गौरी और आर्यन ने शूट करने के लिए कहा था। मैं अपने सभी सहयोगियों का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे एपिसोड देखने का मौका मिला। वे बहुत मजेदार थे।”

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी बहुत ही शानदार है। शाहरुख ने अपने बेटे की फिल्म के बारे में बताया, “बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे एक ऐसी दुनिया छिपी है, जो फिल्मों की तरह ही नाटकीय है और यहीं से नेटफ्लिक्स सीरीज, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की शुरुआत होती है। आर्यन खान के अलग-अलग लेंस के माध्यम से, यह सीरीज सपनों पर बनी इंडस्ट्री की चमक, अराजकता, कॉमेडी और हाई स्टेक में गोता लगाती है।”

एक्टर ने आगे कहा, “रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के घराने से, नेटफ्लिक्स के साथ यह सहयोग एक ऐसी कहानी को जन्म देता है, जो उतनी ही बोल्ड और मनोरंजक है, जितनी कि वे फिल्में जिन्हें हम पसंद करते आए हैं। हम दर्शकों को हमारे साथ यह अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...