Shah Rukh Khan new look from King leaked
Shah Rukh Khan new look from King leaked

Overview: शाहरुख का नया लुक वायरल

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से उनका सिल्वर हेयर लुक लीक हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने फैंस को रोमांचित कर दिया है।

SRK New Look from King leaked: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे थे कि इससे जुड़ी कोई भी डिटेल बाहर न जाए, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी सिक्रेट ज्यादा देर तक छुप पाना मुश्किल है। हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई है, जिसमें शाहरुख खान सिल्वर हेयर के साथ नज़र आ रहे हैं। फैंस का दावा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला लुक है।

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान इन दिनों पोलैंड में ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट भी वहीं मौजूद है। दो दिन पहले अभिनेता अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह कंफर्म किया था कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने न तो शाहरुख का लुक जारी किया है और न ही फिल्म की कहानी पर कोई जानकारी साझा की है।

पोलैंड में मौजूद एक शख्स ने शाहरुख खान की एक धुंधली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो तुरंत वायरल हो गई। इस फोटो में शाहरुख सिल्वर बालों और टैटू के साथ नज़र आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर दूर से ली गई है और पिक्सल फटे हुए हैं, लेकिन फैंस का दावा है कि यह उनके किंग लुक की झलक है। यही वजह है कि ट्विटर और रेडिट पर यह फोटो हर जगह शेयर की जा रही है।

फिल्म किंग की खासियत यह भी है कि इसमें पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सुहाना इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर को डायरेक्ट कर रहे हैं। 

वायरल तस्वीर में शाहरुख के साथ इंटरनेशनल क्रू भी नजर आ रहा है, जिससे यह कयास और भी मजबूत हो गए हैं कि फोटो वाकई फिल्म के सेट की है। किंग की कास्ट बेहद दमदार है। सुहाना खान के अलावा इसमें अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे। वहीं दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। साथ ही रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और राघव जुयाल के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इससे पहले शाहरुख खान को एटली की फिल्म जवान में कई अलग-अलग लुक्स में देखा गया था। उस फिल्म में उनका बूढ़ा लुक फैंस के लिए बेहद सरप्राइजिंग था। लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘जवान’ ने 1148 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।  

जैसे ही तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक था। किसी ने इसे “सिल्वर फॉक्स” नाम दिया तो किसी ने कहा कि शाहरुख का यह लुक पूरी तरह सरप्राइज पैकेज है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वायरल फोटो में दिख रहे शख्स वाकई शाहरुख खान ही हैं। हालांकि इस तस्वीर ने किंग फिल्म को लेकर फैंस की जिज्ञासा कई गुना बढ़ा दी है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...