Jurassic World: Rebirth

Jurassic World Rebirth Box Office: जुरासिक वर्ल्ड सीरीज को लेकर हमेशा ही दर्शकों में एक नया क्रेज देखने को मिलता है, जो इस बार भी यूं ही बरकरार है। जुरासिक वर्ल्ड सीरीज की नई फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोग डायनासोर की दुनिया के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। इस फिल्म ने ना केवल रिलीज़ के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की, बल्कि साथ ही साथ हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस स्कार्लेट जोहानसन के नाम एक नया खिताब और लिख दिया। बता दें कि फिल्म ने सिर्फ भारत में ही महज 3 दिन में ₹47 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके साथ ही, हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस स्कार्लेट जोहानसन दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

जिस तरह भारतीय फिल्मों को विदेशों में भरपूर प्यार मिलता है, ठीक उसी तरह जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ को भी भारतीय दर्शकों ने काफी पसंद किया। इंडिया में ओपनिंग डे पर फिल्म ने ₹9 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे दिन यह आंकडा ₹13.5 करोड़ तक पहुंच गया और तीसरे दिन ₹15.7 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह महज तीन दिनों में ही फिल्म ने टोटल ₹38.2 करोड़ नेट और ₹47 करोड़ ग्रॉस कमाई की। बता दें कि “जुरासिक वर्ल्डः डोमिनियन” ने पहले वीकेंड पर ₹44 करोड़ ही कमाए थे, जबकि जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने इस फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया।

भारत में फिल्म को चार भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया। इसमें से इंग्लिश वर्ज़न ने सबसे ज़्यादा ₹18.5 करोड की कमाई की, उसके बाद हिंदी वर्जन ने ₹13.5 करोड़ कमाए। बाक़ी दो भाषाओं में फिल्म ने कुल ₹6.2 करोड़ कमाए।

इस फिल्म को जहां पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा  रहा है, वहीं इस फिल्म की सफलता के साथ-साथ स्कार्लेट जोहानसन को भी एक नया खिताब मिला। इस फिल्म की सफलता के साथ उन्होंने अब तक के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले लीड एक्टर का नया मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने यह खिताब सिर्फ लीड रोल्स की कमाई के आधार पर हासिल किया। उनके कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब $14.8 बिलियन (लगभग ₹1,240 अरब) तक पहुंच गया है, जिससे उन्होंने रॉबर्ट डाउनी जूनियर और सैमुअल एल जैक्सन सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया।

इस फिल्म को भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर काफी प्यार मिला। दुनिया भर में फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर $318.3 मिलियन (₹2,500$ करोड़) कमा लिए। इसमें से अमेरिका और कनाडा से $91.5 मिलियन कमाई हुई। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट से फिल्म ने लगभग $171 मिलियन कमाएं। फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग चीन में देखने को मिली, जहां फिल्म ने लगभग $41.5 मिलियन कमाए।

यूं तो डायनासोर की दुनिया को लेकर लोगों के बीच हमेशा ही क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की सफलता के पीछे कई वजहें है। सबसे पहले तो इस फिल्म की स्टोरी नई और काफी अलग है। इसके अलावा, फिल्म के विजुअल्स, डायनासोर इफेक्ट्स और स्कार्लेट की दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों को इसे देखने पर मजबूर कर दिया। यूं तो फिल्म को आलोचकों की रेटिंग मिली-जुली थी लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से महज तीन दिन में फिल्म ने कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया।

जल्द ही जुलाई में सुपरमैन की नई मूवी आने वाली है, जिसे लेकर अभी से फैन्स में क्रेज बना हुआ है। अब इन दोनों फिल्मों की टक्कर होना तो तय है। देखना यह है कि जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ अपनी इस रफ्तार को आगे भी बनाए रख पाती है या फिर सुपरमैन मूवी इसे पछाड़कर नए रिकॉर्ड्स बनाती है।

तो फिर देर किस बात की, अगर आपने भी अभी तक जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ मूवी के जरिए डायनासोर की दुनिया के एडवेंचर का लुत्फ नहीं उठाया है तो आज ही अपनी टिकट बुक करें और फिल्म को लेकर अपनी राय हमारे साथ शेयर करें। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...