सोशल मीडिया पर बहुत पढ़ी जाती हैं सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की ये रचनाएं: Sarveshwar Dayal Saxena Anniversary
Sarveshwar Dayal Saxena Anniversary

Sarveshwar Dayal Saxena Anniversary: आजकल कवियों और शायरों को पढ़ना लोग बहुत पसंद करते हैं उनकी कविताओं और शेरों को सोशल मीडिया पर काफी पढ़ा और शेयर किया जाता है। हम अक्सर ही देखते हैं कि सोशल मीडिया यूज़र्स कविताओं की पंक्तियों को पढ़कर और लिखकर शेयर करते हैं। जिसे खूब पसंद किया जाता है। सिर्फ़ युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को ये कविताएं पसंद आती हैं। यूँ तो सोशल मीडिया पर कई कवि छाए रहते हैं जिनकी कविताएं काफ़ी ज़्यादा पढ़ी और शेयर की जाती हैं लेकिन यहां हम बात करेंगे कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पढ़ा जाता है।

प्रसिद्ध रचनाएं

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कवियों की रचनाएँ बहुत पढ़ी जाती हैं। कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कुछ ऐसी रचनाएं हैं जिन्हें बहुत पढ़ा जाता है। जैसे तुम्हारे साथ रहकर , चलो घूम आएं , कितना अच्छा होता है, देश कागज़ पर बना नक्शा नहीं होता और ईश्वर उनकी वो कविताएँ हैं जिन्हें बहुत पढ़ा जाता है। इन्हें पढ़कर ऐसा प्रतीत होता है कि इन कविताओं में जीवन है। इन कविताओं को सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर किया जाता है। ये रचनाएँ कभी राजनीति के मुद्दे पर तो कभी जीवन को तलाशती नज़र आती हैं।

यह भी देखे-सायरा बानो ने की शाहरुख खान की तारीफ,लिखा बेटे की तरह हैं शाहरुख़: Saira Banu Praised SRK

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं ये साहित्यकार

सोशल मीडिया के इस ज़माने में अगर आप कुछ अच्छा पढ़ना चाहते हैं तो आपको उसके लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती। सोशल मीडिया पर आप बहुत से ऐसे पेज या अकाउंट से जुड़े होते हैं जहां आप अपने पसंदीदा लेखक , कवि और शायर को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं। बहुत से कवि या शायर ऐसे हैं जिन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर पढ़ा और उनके प्रशंसक बन गये। सोशल मीडिया के द्वारा एक से बढ़कर एक महान लेखक और कवि की रचनाओं को लोग पढ़ते हैं और शेयर भी करते हैं। रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘रश्मिरथी’ , हरिशंकर परसाई द्वारा लेख , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की रचना ‘देश एक कागज पर बना नक्शा नहीं होता’ , प्रेम चंद द्वारा लिखे गये उपन्यास के चर्चित वाक्य , मनु भंडारी द्वारा लिखे गये उपन्यास के चर्चित कोट्स , महादेवी वर्मा द्वारा कविता ‘जाग तुझको दूर जाना’ जैसी रचनाएँ बहुत पसंद की जाती हैं और लोग इनका पाठन भी करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें पढ़ना बेहद पसंद करते हैं।