Sara Looks in Cannes: 76 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप अभिनीत लुइस XV पीरियड ड्रामा जीन डु बैरी के प्रीमियर के साथ इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। खास बात यह है कि कान्स फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल होंगी। जीन डु बैरी के प्रीमियर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने शिरकत की। इस दौरान सारा के ट्रेडिशनल तो ईशा व मानुषी के ग्लैमरस अवतार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
गाउन की जगह चुना यह लुक
कान्स के रेड कार्पेट पर एक ओर जहां अधिकांश एक्ट्रेसेस और मॉडल्स गाउन में नजर आईं, वहीं एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंडियन लुक को चुना। सारा के इस रॉयल कान्स डेब्यू ने सभी को इंप्रेस किया। सारा ने मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया आइवरी लहंगा पहना था। लहंगे पर बारीक एम्ब्रॉयडरी के साथ ही क्रिस्टल, मोती और रेशम के काम किया गया था। हार्ट शेप नेकलाइन वाले ब्लाउज का हैवी वर्क इसे और खूबसूरत बना रहा था। लहंगे में दो ट्यूल ड्रेप्स थे, जिसमें एक वन-शोल्डर ड्रेप और दूसरा लंबा ड्रेप सिर पर घूंघट के रूप में जोड़ा गया था। दोनों ही ड्रेप्स पर हैवी एम्ब्रॉयडरी थी, जो लहंगे के लुक को रॉयल बना रही थी। आउटफिट के साथ ही सारा ने अपने मेकअप और हेयरडू पर भी ध्यान दिया। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया, जिस पर दुपट्टे से अटैच किया। सारा ने डेवी मेकअप लुक अपनाया। स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
ईशा पर ठहर गईं सबकी नजरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी इस बार अपना कान्स डेब्यू किया। ईशा ने कान्स के रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने बहुत ही बोल्ड व्हाइट गाउन को इस खास दिन के लिए चुना। एक्ट्रेस ने डिजाइनर निकोलस जेब्रान का डिजाइन किया हाई-स्लिट गाउन वियर किया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस फ्लोई गाउन का कमर तक का सुपर हाई स्लिट इसे बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं गाउन की शीयर नेकलाइन भी काफी बोल्ड थी, जिसे फ्लोरल डिटेलिंग से सजाया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने लाइट मेकअप लुक चुना। सॉफ्ट-पिंक ब्लश, न्यूड लिप्स और लाइट आई मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। अपने लुक को और बढ़ाने के लिए उन्होंने लो बन हेयर डू का सहारा लिया। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ रिंग वियर की। मैचिंग हाई हील्स ने उनके लुक को और भी शानदार बनाया।
मानुषी का गॉर्जियस लुक
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी कान्स फेस्टिवल में शिरकत की। हमेशा की तरह इस बार भी मानुषी का लुक काफी गॉर्जियस नजर आया। मानुषी व्हाइट कलर के ट्यूल गाउन में नजर आईं। फैशन डिजाइनर हाउस फोवरी के डिजाइन किए इस ऑफ-शोल्डर गाउन की खासियत थी इसकी कॉर्सेट डिटेल्स, प्लंजिंग नेकलाइन और फ्रिल डिटेल्स, जो इसे ग्लैमरस लुक दे रही थीं। व्हाइट ट्यूल लॉन्ग ट्रेल इसे और भी ग्रेसफुल बना रही थी। मानुषी ने अपने बालों को वेवी कर्ल रखा। एमरल्ड और डायमंड नेकलेस ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए। मिनिमम मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
