Samantha Style: सामंथा रुथ प्रभु, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो नाम है, जिसे अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही सामंथा की बॉलीवुड में भी अच्छी पहचान बन चुकी है। हाल ही में सामंथा और एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘खुशी’ का सॉन्ग आउट हुआ है, जिसके बाद एक बार फिर से सामंथा सुर्खियों में हैं। एक्टिंग के साथ ही यह ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अपने डीसेंट ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी मशहूर है। अगर आप भी हमेशा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो सामंथा रुथ को फॉलो कर सकती हैं।
सामंथा का ऑल ब्लैक लुक
एक फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर पर सामंथा बहुत ही गॉर्जियस लुक में पहुंची। एक्ट्रेस ने मशहूर फैशन ब्रांड विक्टोरिया बेकहम का डिजाइन किया शानदार आउटफिट वियर किया। साथ में पहना इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड बुलगारी का डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट। इस स्नेक शेप नेकलेस और ब्रेसलेट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सामंथा ने मेसी हेयर बन बनवाया, जिससे उनका लुक और भी निखर रहा था। विक्टोरिया बेकहम के इस डिजाइनर आउटफिट्स में बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ सामंथा ने ब्लैक कट आउट ब्लाउज पहना। स्कर्ट के नीचे नेट डिटेलिंग इस ड्रेस को बहुत ही शानदार लुक दे रही थी।
सूट-बूट में सामंथा
पिछले दिनों फिल्म ‘शाकुंतलम’ के मुंबई में हुए एक इवेंट में एक्ट्रेस बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। सामंथा ने इंटरनेशनल डिजाइनर लैथ मालोफ का डिजाइन किया आउटफिट पहना। वाइट कलर के इस आउटफिट में सामंथा ने बेल बॉटम व्हाइट पैंट के साथ एक लॉन्ग व्हाइट ब्लेजर वियर किया। अपने लुक को बढ़ाने के लिए और इसमें इंडियन टच देने के लिए सामंथा ने बहुत ही ट्रेडिशनल स्टाइल का डायमंड और सफायर नेकलेस पहना। बोल्ड आई मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने डेवी मेकअप लुक को चुना।
कोटा सिल्क साड़ी में सामंथा
वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही 36 साल की सामंथा इंडियन वियर भी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी उनके फेवरेट आउटफिट्स में से एक है। एक इवेंट में सामंथा ने बहुत ही खूबसूरत व्हाइट कलर की साड़ी वियर की। इस कोटा सिल्क साड़ी को डिजाइन किया था मशहूर बैंड तिलफी बनारस ने। इस पूरी साड़ी पर खूबसूरत कटवर्क किया गया था। पक्षियों और बेलों के मोटिफैक्स इस साड़ी के लुक को बढ़ा रहे थे। साड़ी के गोल्डन बॉर्डर से इसकी ग्रेस और भी बढ़ रही थी। सामंथा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कॉन्ट्रास्ट में एमराल्ड ज्वेलरी वियर की।
शरारा सेट में नजर आई नजाकत
लाइट कलर्स को पसंद करने वाली सामंथा ने डिजाइनर मिश्रू का डिजाइन किया यह शानदार वाइट नूर शरारा सेट वियर किया। इस सेट की कुर्ती पर हो रहा बारिक एंब्रॉयडरी वर्क इसे बहुत ही रॉयल लुक दे रहा था। बीच-बीच में फ्लावर की डिटेलिंग इसे और भी डिफरेंट और एलिगेंट बना रहे थे। शिफॉन दुपट्टे के साथ एंब्रॉयडरी शरारा इस ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहे थ। समर आउटफिट्स के रूप में यह लुक परफेक्ट है। बोल्ड आई मेकअप के साथ समानता ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
साड़ी में भी ऐसे पाएं बोल्ड लुक
समानता अपने सिंपल लुक में भी एलिगेंस डालकर उसे गॉर्जियस बना देती हैं। साड़ी पहनने की शौकीन एक्ट्रेस ने स्टूडियो ऐकेयः की डिजाइन की यह ब्यूटीफुल गुलाब कलेक्शन साड़ी वियर की। इस ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी पर व्हाइट फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ सामंथा ने हैंड एंब्रायडरी ग्लास बीड्स वर्क का गोल्डन ब्रालेट ब्लाउज वियर किया। खूबसूरत साड़ी के साथ पहना गया यह डीप नेक ब्रालेट ब्लाउज सामंथा को बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रहा था। अपने लुक को सटल रखते हुए समानता ने डेवी मेकअप लुक चुना। हालांकि इस दौरान वह बोल्ड आई मेकअप करना नहीं भूलीं।
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक
सामंथा जितनी ब्यूटीफुल हैं, उतनी ही बोल्ड भी हैं। वह वेस्टर्न आउटफिट्स को भी बहुत ही अच्छे से कैरी करती हैं। मशहूर शो कॉफी विद करण के लिए सामंथा ने बहुत ही सिंपल लुक चुना। एक्ट्रेस ने हाई वेस्ट पिंक पेंट के साथ स्टाइलिश रेड टॉप वियर किया। इस लॉन्ग स्लीव्स नॉटेड टॉप का नेक इसे स्टाइलिश लुक दे रहा था। सामंथा ने इस दौरान ग्लॉसी मेकअप लुक चुना।
फेदर कैप का डिफरेंट अंदाज
एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए सामंथा ने बहुत स्टाइलिश आउटफिट वियर किया। इस रेड कलर की फुल स्कर्ट के साथ उन्होंने रेड कलर का डीप नेक ब्रालेट वियर किया। इस फुल स्लीव्स ब्रालेट के एक शोल्डर पर फेदर कैप लगी थी, जो काफी डिफरेंट लग रही थी। फिश कट स्कर्ट की फ्रिल बहुत ही क्लासी लग रही थींं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने सिल्वर एंड ब्लू कलर के लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स वियर किए। बोल्ड मेकअप लुक के साथ उन्होंने उन्होंने फोटोशूट करवाया।
गॉर्जियस सामंथा
एक अवार्ड फंक्शन के लिए सामंथा ने क्लॉथिंग ब्रांड गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया यह बॉटल ग्रीन एंड ब्लैक शानदार आउटफिट वियर किया। गाउन की लंबी ट्रेल के साथ ही इसकी स्कर्ट पर हो रहा ब्लॉक एंड ग्रीन सीक्वेंस वर्क इसे शानदार लुक दे रहा था। ड्रेस में ग्लैमर ऐड कर रहा था इसका डीप नूडल स्ट्रैप नेक। डिफरेंट लुक के लिए समानता ने मेसी हेयरस्टाइल को चुना। कानों में छोटे स्टर्ड से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
अवार्ड विनिंग लुक
एक अन्य अवार्ड नाइट में सामंथा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया यह शानदार आउटफिट वियर किया। ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक ब्रालेट के साथ सामंथा ने हैवी एंब्रॉयडरी ब्लेजर वियर किया। इस रेड कलर के ब्लेजर ने इस ड्रेस को शानदार लुक दिया। स्कर्ट की प्लेट्स इसे और भी गॉर्जियस बना रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने बहुत ही शानदार नेकलेस पहना। किसी भी फंक्शन के लिए सामंथा का यह लुक परफेक्ट है।
फ्यूजन साड़ी का ट्रेंड किया फॉलो
सामंथा का यह रेड साड़ी लुक बहुत ही प्रिटी है। सामंथा ने डिजाइनर क्रेशा बजाज की डिजाइन की यह डीप रेड फ्यूजन साड़ी वियर की। साड़ी का शिमरी पल्लू, थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड लुक दे रही थी। इस साड़ी की शान था इसका हैवी एंब्रॉयडरी प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज। इस फ्लोरल कट आउट ब्लाउज पर हुआ हैवी बीट्स वर्क बहुत ही शानदार लग रहा था। सामंथा ने मिनिमम मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।