साउथ इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी नाम कमाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में हैं। कारण है सफल करियर के बीच सफर से खुद के लिए एक साल का ब्रेक लेना। बहुत ही कम सेलेब्स ऐसे होते हैं, जो ये हिम्मत जुटा पाते हैं। लेकिन फिल्म में बोल्ड लीड निभाने वाली सामंथा असल जिंदगी में भी अपनी ही शर्तों पर चलती दिख रही हैं। इस ब्रेक के दौरान यह खूबसूरत एक्ट्रेस जिंदगी को करीब से जानने की कोशिश कर रही है और इन दिनों विदेश में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं।

सामंथा का मैसेज, सपने देखो!

दरअसल, सामंथा इन दिनों इंडोनेशिया में हैं। इस सफर की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सोमवार सुबह पोस्ट की हैं। अपनी पहली तस्वीर में एक्ट्रेस बाली की हरियाली को दिखा रही हैं। सफेद स्ट्रिंग टॉप और मैचिंग शॉर्ट्स में सामंथा पोज दे रही हैं। उन्होंने एक कैप लगा ​रखी है, जिसपर लिखा है ‘ड्रीम ऑन यानी सपने देखो। इन फोटोज के साथ सामंथा ने कैप्शन लिखा,’ऐसी सुबह’।  सामंथा   का यह अंदाज उनके फैंस के दिल को छू गया है। वे लिख रहे हैं कि वे दिल से सामंथा का आदर करते हैं। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। आपको बता दें कि सामंथा अपनी दोस्त अनुषा स्वामी के साथ बाली में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं।

बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान  

इससे पहले सामंथा ने 23 जुलाई को अपना नया लुक शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सामंथा शॉर्ट हेयर में नजर आईं। वे समंदर के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान वह ग्रीन कलर के हॉल्टर नेक ब्रालेट में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। सामंथा के इस वीडियो को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिला और लोग उन्हें अच्छी सेहत के लिए मैसेज भेज रहे हैं। फैंस के साथ ही कई सेलेब्स को भी सामंथा का यह लुक काफी पसंद आया, जिसमें एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी शामिल हैं। हंसिका ने इस वीडियो पर कमेंट लिखा, ‘आप हमेशा के जैसे सुंदर लग रही हो।’वहीं सिंगर सोफी चौधरी को भी सामंथा का यह न्यू लुक काफी पसंद आया और उन्होंने लिखा, ‘गॉर्जियस गर्ल’।

कई प्रोजेक्ट्स की लौटाई फीस

आपको बता दें कि सामंथा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद ब्रेक लेने की घोषणा की थी। एक्ट्रेस लंबे समय से मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आने लगती है। इससे मांसपेशियों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस बीमारी का पता चलने के बाद सामंथा ने एक लंबा ब्रेक लिया था। उनके बाद उन्होंने अपने कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए, जिसमें विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘कुशी’ और वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ शामिल है। बताया जा रहा है कि सामंथा ने हेल्थ प्रॉब्लम के कारण अपने कई प्रोजेक्ट्स की फीस तक वापस लौटाई है। अब एक्ट्रेस करीब एक साल का ब्रेक लेंगी। सामंथा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस ब्रेक की घोषणा की थी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...