Samantha raj nidimoru holding hands video
Samantha raj nidimoru holding hands video

Overview: सामंथा का रोमांस वीडियो

सामंथा रुथ प्रभु का दुबई वीडियो वायरल। रहस्यमयी शख्स संग हाथ थामे नजर आईं, फैंस बोले ये राज निदिमोरू हैं, अफवाहें तेज।

Samantha and Raj Nidimoru holding hands video: साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु हमेशा अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण बना दुबई ट्रिप का एक वीडियो, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह वीडियो ‘मैं क्या देखती हूँ बनाम आप क्या देखते हैं’ थीम पर बनाया गया था। शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन एक पल ऐसा आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वीडियो में सामंथा को एक आदमी का हाथ थामे हुए देखा गया।

उस शख्स का चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ, लेकिन उसके कपड़े, काली जैकेट, डेनिम जींस और एक काला बैग, ये सभी फैंस को सोचने पर मजबूर कर गए कि यह कोई और नहीं बल्कि फिल्ममेकर राज निदिमोरू हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। एक फैन ने लिखा, “क्या इस वीडियो से उसने अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया है?” वहीं दूसरे ने कहा, “स्टाइल और ग्रेस के साथ यह सॉफ्ट लॉन्चिंग है।” 

इतना ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेता वरुण धवन ने लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया, तो दिशा पटानी ने कमेंट किया, “बहुत क्यूट।” इन प्रतिक्रियाओं ने यह साफ कर दिया कि यह वीडियो सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी चर्चा का विषय बन चुका है।

सामंथा और राज की दोस्ती की शुरुआत वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट से हुई थी। इस शो में सामंथा ने रजनी नाम की दमदार भूमिका निभाई थी। सेट पर हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों ने सिटाडेल: हनी बनी पर भी साथ काम किया। यही नहीं, सामंथा की आने वाली फिल्म रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम भी राज और कृष्णा डीके की डायरेक्शन में ही बन रही है।  

सामंथा की शादी साल 2017 में साउथ के स्टार नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों की शादी उस समय इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादी में से एक थी। लेकिन चार साल बाद 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस अलगाव ने फैंस को झकझोर दिया था।

वहीं दूसरी ओर, नागा चैतन्य अब एक्ट्रेस ‘शोभिता धुलिपाला’ संग अपनी नई जिंदगी में खुश नजर आते हैं। इस बीच, सामंथा का नाम लगातार कई बार राज निदिमोरू के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह सवाल और गहरा हो जाता है कि क्या वह अब अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर चुकी हैं।

निजी जीवन की चर्चाओं के बीच सामंथा अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। वे जल्द ही ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फज़ल, जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी होंगे। राज और डीके इस प्रोजेक्ट के निर्माता-निर्देशक हैं, जिससे सामंथा और राज की साझेदारी और गहरी होती दिख रही है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...