Sam Bahadur Trailer Release: विक्की कौशल अपनी फिल्मों से अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं यही कारण है कि फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ नज़र आए। उनकी इस फिल्म का काफी पसंद किया गया था। अब दर्शकों को विक्की कौशल की अगली फिल्म सैम बहादुर का बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म सैम बहादुर के टीज़र ने काफी तारीफें बटोरीं थीं। अब ट्रेलर भी आ गया है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर।
Also read : ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भजन कुमार बन छाए विक्की कौशल: The Great Indian Family Trailer
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर में विक्की कौशल ने गज़ब का अभिनय किया है। उनकी आवाज़ में बदलाव है जो चीफ मार्शल सैम बहादुर मानेकशॉ के किरदार पर जम रही है। इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख नज़र आ रही हैं। ट्रेलर में चीफ मार्शल सैम बहादुर की हिम्मत और उनके जीवन को दिखाया गया है साथ ही उस एतिहासिक घटना को भी दर्शाया गया है जिसमें उनके नेतृत्व में देश पाकिस्तान पर भारी पड़ा था। विक्की कौशल ने बेहतरीन तरीके से इस किरदार को अदा किया है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब देखना होगा फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
विक्की के डांस के दीवाने हैं फैंस
विक्की कौशल के अभिनय को तो फैंस पसंद करते ही हैं वहीँ फैंस उनके डांस को भी बहुत पसंद करते हैं। विक्की कौशल ने मसान से डेब्यू किया था। मसान में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। इस किरदार ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर खड़ा कर दिया। उनकी अभिनय की तरह ही फैंस उनके डांस के भी फैंस हैं। उनकी फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके की प्रमोशन के दौरान उन्होंने डांस किया और ये वीडियो वायरल हो गया। विक्की के डांस मूव्स को देखकर फैंस बहुत खुश हुए। इसी तरह एक फंक्शन में विक्की जमकर डांस करते दिख रहे हैं ये वीडियो भी तेज़ी से वायरल हुआ था।
