आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' 12 जनवरी को होगी रिलीज: Ruslaan Release Date
Ruslaan Release Date

Ruslaan Release Date: 2018 में आई फिल्म लवयात्री से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले आयुष्मान शर्मा अपनी एक्शन स्किल्स को फिल्म रुसलान के जरिए प्रदर्शित करने को तैयार हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को काफी समय से इंतजार है। 2021 में एंटीम द फाइनल ट्रुथ के बाद यह उनकी अगली फिल्म है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में जारी किया गया। जहां उनके लुक ने उनके फैंस के साथ क्रिटिक्स को भी हैरान किया है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि आयुष्मान काफी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। उनका यह लुक रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। इस फिल्म में उनके साथ जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म को केके राधा मोहन प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसका डायरेक्यान करन भूटानी ने किया है।

फिल्म के टाइटल को लेकर हुआ था विवाद

बॉलीवुड में रोमांस के साथ एक्शन हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आयुष की यह नई मूवी भी लोगों को पसंद आएगी। लेकिन यह फिल्म अपने टाइटल की वजह से पहले विवाद में रह चुकी है। एक्टर राजवीर ने इसके टाइटल को लेकर आयुष और केकेराधामोहन को लीगल नोटिस भेजा था और इसके बदलने की बात हुई थी। दरअसल यह टाइटल उनकी भी फिल्म का है जो कि 2009 में रिलीज हुई थी।

जगपति बाबू का है क्रेज

आपको बता दें कि आयुष के साथ फिल्म में जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं। साउथ की फिल्मों में अक्सर यह अपने एक्शन के साथ कमाल करते नजर आते हैं। इनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है। अब देखते हैं कि आयुष और जगपति मिलकर सिनेमाघरों में कितना कमाल करते हैं।

सलमान खान का सपोर्ट

आयुष सलमान खान के बहनोई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उन्हें सलमान खान का सपोर्ट मिलता है। इस फिल्म को प्रमोट करने में सलमान ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान से पहले दर्शकों ने रुसलान का ट्रेलर देखा था। यह ट्रेलर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म लवयात्री के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी।