कौन हैं 'नाचो-नाचो' को लिखने वाली रिया मुख़र्जी: RRR Song
RRR Songs Composer

RRR Song: फिल्म ‘आर.आर.आर ‘ इन दिनों चर्चा में है उसका कारण है इस फिल्म का गाना नाटू-नाटू है। जिसे बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवार्ड 2023 से नवाजा गया है। इसे बेहद पसंद किया गया है। नाटू-नाटू पर थिरकने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे इसमें तो कोई संदेह नहीं। इस गीत के ऑस्कर नॉमिनेशन में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्कर ज़रूर मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाटू-नाटू किस भाषा में गाया गया है और हिंदी में ‘नाचो-नाचो’ कैसे लिखा गया। आइये जानते हैं इस ऑस्कर अवार्ड हासिल करने वाले गीत के बारे में।

यह भी देखे-देश के नाम दो ऑस्कर अवार्ड,’नाटू-नाटू’ पर थिरकी दुनिया

हिंदी में रिया ने लिखा ‘नाचो-नाचो’

RRR Song
RRR Song in Hindi

‘नाटू-नाटू’ हिंदी में बन गया ‘नाचो-नाचो’ लेकिन हिंदी में भी ये गीत उतना ही मजेदार लगता है कि आप नाचे बिना नहीं रहेंगे। नाचो नाचो गीत को रिया मुख़र्जी ने लिखा है। इसे विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। तेलुगु की तरह ही इसे हिंदी में भी काफी पसंद किया गया है। रिया मुख़र्जी एक पॉडकास्टर , स्क्रीन प्ले राइटर और गीतकार हैं। उन्होंने बेहद अच्छे प्रोग्राम किए जिनमे कहानी बाज बेहद लोकप्रिय है , उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर की कहानियों पर बेहद अच्छा काम किया है। रिया द्वारा लिखा गया नाचो-नाचो भी काफी पसंद किया गया। रिया ने रेडियो मिर्ची में भी काम किया वहां उन्होंने काफी अच्छे प्रोग्राम भी किए। रिया शॉर्ट फिल्म ‘द डिस्गाइज़’ की प्रोडूसर हैं ।

नाटू-नाटू के रचनाकार

RRR Song
Natu Natu Song

नाटू-नाटू गीत तेलुगु में लिखा गया है। इसके गीतकार चंद्रबोस हैं। संगीत एम एम कीरावानी का है और इसे आवाज़ कालभैरव , राहुल सिप्लिगुंज ने दी है। गज़ब के इस गाने को सुनते ही अपने ऊपर काबू पाना मुश्किल है आप नाचने को मजबूर हो जायेंगे और अगर नाचेंगे नहीं तो आपके पैर ज़रूर थिरकना शुरू हो जायेंगे। इसे फिल्माया भी बेहद अच्छे तरीके से गया है। इस गाने में राम चरण और जूनियर एन टी आर थिरकते नजर आते हैं। इसे प्रेम रक्षित कोरियोग्राफ किया है और क्या गजब का कोरियोग्राफ किया है इस गाने के स्टेप्स हर कोई करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने के स्टेप्स करते कई फैंस नजर आए। फिर चाहे आम लोग हों या सेलेब्स सब नाटू-नाटू पर थिरकते नजर आते हैं।