Richa Chadha Baby Bump: ऋचा चड्ढा सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऋचा चड्ढा ने 2020 में अली से शांत तरीके से शादी की थी, लेकिन कोविड के कारण, उन्होंने 2022 में अपने परिवार और दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया था। अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां होने वाली सेलिब्रिटी मांएं अपना बेबी बंप दिखाने के लिए बेहद उत्साहित रहती हैं, वहीं ऋचा इसे छुपा रही हैं और कम ही दिखा रही हैं।
ऋचा चड्ढा ने दिखाया अपना बेबी बंप
ऋचा के लिए यह समय बहुत खास है, क्योंकि वह अपने अंदर नए जीवन को जन्म दे रही हैं। अब ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को दिखाते हुए कुछ फोटोज पोस्ट कीं। पहली फोटो में, हम ऋचा के बेबी बंप को देख सकते हैं और जिसमें उन्होंने और उनके पति अली ने मिलकर हाथ से बेबी बम्प पर दिल बनाया हुआ है।
तस्वीर में अली सोफे पर लेटे हुए हैं और ऋचा उनके ऊपर लेटी हुई हैं। तस्वीर में ऋचा शर्ट पहने हुए दिख रही थीं। इसके साथ ही ऋचा ने एक नोट लिखा और इस जीवन में उनके साथी बनने के लिए अली को धन्यवाद दिया। उन्होंने फोटोग्राफर को भी इस सबसे खास जर्नी में उनकी फोटो खींचने के लिए धन्यवाद दिया।
2022 में हुई थी शादी की एनाउंसमेंट
2022 में ऋचा और अली ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया था। यह पहली बार था जब ऋचा ने एक ऑडियो मेसेज में बताया कि उन्होंने 2020 में शादी कर ली थी, लेकिन कोविड के कारण उन्होंने जश्न नहीं मनाया था।
