Rekha House: सदाबहार अभिनेत्री और बॉलीवुड की शान रेखा ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से सबको दीवाना बना कर रखा है। इतना ही रॉयल और दिलकश है रेखा का मुंबई वाला घर, जिसका नाम है ‘बसेरा’। कहते हैं कि बसेरा सिर्फ एक बंगला नहीं बल्कि रेखा जैसी महान शख्सियत का आइना भी है। यह घर समंदर के किनारे बसा है, जो किसी महल से कम नहीं लगता। घर का हर कोना एक कहानी कहता है। बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में रेखा का घर ‘बसेरा’ स्थित है, जहां से सीधा अरब सागर का नजारा देखा जा सकता है। बाहर से देखा जाए तो यह किसी महल से कम नहीं है। इसके हर तरफ हरियाली, बांस के पेड़ और लकड़ी का शानदार गेट इस घर को रॉयल टच देते हैं। इस घर में अंदर कदम रखते ही यह किसी राजमहल का एहसास देता है।
रेखा अपनी लाइफ को हमेशा से प्राइवेट रखने में यकीन रखती हैं। ठीक वैसे ही उनका घर बसेरा ग्लैमरस तो है लेकिन यहां दिखावे की चकाचौंध नहीं है। यह काफी शांत हैं हालांकि कोई यहां बोर नहीं हो सकता। रेखा का घर उनके पर्सनालिटी को शो करता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बसेरा की खासियत और परफेक्ट ड्रीम होम के बारे में।
किस स्टाइल में बना है बसेरा
बसेरा का लुक देखकर इंडियन रॉयल्टी का एहसास होता है। इस घर की आर्किटेक्चर स्टाइल में इंडो इस्लामिक और साउथ इंडियन टच दोनों देखने को मिलता है। जालीदार खिड़कियां, लकड़ी का काम, लाल और गेरुआ रंगों के कांबिनेशन से यह किसी पुराने महल का लुक देता है। यह हवेली की झलक देने के साथ-साथ मॉडर्न सुविधाओं से भरा हुआ है। अपनी पारंपरिक वास्तुकला को बनाए रखने के साथ-साथ यह आज की जरूरत के हिसाब से ढला हुआ है। रेखा ने इस घर को सजाने संवारने में खास योगदान दिया है। बाहर से काफी रहस्यमई और शांत दिखने वाला यह घर अंदर से उतना ही खूबसूरत है।
काफी क्लासी है किचन स्टाइल
रेखा का किचन बहुत ज्यादा बड़ा या चमकदार नहीं है लेकिन यह वेल ऑर्गेनाइज्ड और बेहद क्लासी है यहां मॉडर्न फैसेलिटीज मौजूद है पर लुकवाइस यह बिल्कुल ट्रेडिशनल है इसमें लकड़ी की अलमारियां और पीतल का काम घरेलू फील देता है किचन में लगी हल्के रंग की टाइल्स से शांती का एहसास होता है। रेखा के किचन में हर चीज का स्थान तय है। तांबे के बर्तन इस किचन में खास तौर पर देखने को मिलते हैं। रेखा आयुर्वेदिक खाने की शौकीन हैं। उनके किचन में तुलसी, देसी मसाले और हर्ब्स की खुशबू हर वक्त रहती है। यह किचन देखने में सादा है लेकिन इसमें रेखा की लाइफस्टाइल को बखूबी देखा जा सकता है, जो काफी क्लासी और सिंपल है।
हरियाली और सुकून

मुंबई में समुद्र के किनारे बसे इस घर का सबसे प्यारा हिस्सा है उसकी बालकनी। इसे बालकनी कहना सही नहीं होगा। यह एक छोटे से बगीचे से कम नहीं है। इसमें बड़े-बड़े गमले, मनी प्लांट, तुलसी और न जाने कितने पौधे लगे हुए हैं। बालकनी की फ्लोरिंग मिट्टी के लुक वाली है। यह नेचर का एहसास कराती है। रेखा अक्सर यहां बैठकर ध्यान लगाती है। यू कहें तो वह यहां अपना मी टाइम बिताती हैं। उन्हें प्लांट्स से बातें करना पसंद है। बालकनी से समंदर का नजारा साफ देखा जा सकता है, जो इसे और भी खास बनाती है। रेखा की यह बालकनी हर मूड के लिए परफेक्ट है।
शाही अंदाज में अपनापन

रेखा की लिविंग रूम में आपको महसूस होगा कि यह कोई कमरा नहीं है बल्कि शाही अंदाज में आप अपनापन महसूस करेंगे। लकड़ी की क्लासिक फर्नीचर से सजा हुआ यह कैमरा रॉयल लुक देता है। इसमें एंटीक शॉपीस, सुंदर पर्दे और कुशन्स का इस्तेमाल किया गया है। दीवारों पर हैंडमेड पेंटिंग्स और रेखा के पुराने फिल्मों के पलों की झलक देने वाली तस्वीरें हैं। यहीं कोने में एक छोटा सा पूजा स्थान भी है, जो पूरे घर को पॉजिटिव ऊर्जा से भरता है। रेखा के इस घर की खास बात यह है कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा या दिखाने के लिए नहीं लगती है। इस कमरे में आने वाले मेहमान बेहद आरामदायक महसूस करते होंगे।
