Bollywood
Bollywood

Reel Life Bollywood Siblings: किसी भी कलाकार के लिए सबसे जरूरी होता है कि वह स्क्रीन पर अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करें। अमूमन जब कोई बड़ी एक्ट्रेस फिल्म साइन करती है तो फैन्स यही मानते हैं कि वह लीड रोल में नजर आएगी और स्क्रीन पर हीरो के साथ रोमांस करती हुई नजर आएगी। हालांकि, हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है।

किसी भी कहानी को पूरा करने के लिए कई किरदारों की जरूरत है। लीड हीरो-हीरोइन के रोमांस के अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो बेहद जरूरी होती हैं। मसलन, कभी-कभी कहानी में बहन का किरदार भी बेहद दमदार होता है। ऐसी कई फिल्में हैं, जहां पर बड़ी एक्ट्रेस ने स्टार की प्रेमिका बनने की जगह उसकी बहन का रोल प्ले किया और उसे बेहद पसंद भी किया गया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो स्क्रीन पर किसी स्टार की बहन के रोल में नजर आ चुकी हैं-

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बेहद ही वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं और अपनी बेहतरीन अदाकारी से वह यह कई बार साबित कर चुकी हैं। चाहे कोई भी रोल हो, वह उसमें एकदम फिट बैठती हैं। साल 2015 में जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ रिलीज हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह साथ में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाया था। जबकि इससे पहले साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म गुंडे में प्रियंका उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, साल 2015 में ही ब्लॉकबस्टर मूवी बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई और इस फिल्म में उन्होंने पति और पत्नी की भूमिका निभाई।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में होती है। वह कई ब्लॉकबस्टर मूवीज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, वह सिर्फ रोमांटिक रोल ही नहीं करती हैं। वह स्क्रीन पर बहन के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 2’ में वह जॉन अब्राहम की बहन के रोल में दिखाई दी थी। इतना ही नहीं, साल 2010 में दीपिका ने अर्जुन रामपाल की बहन का रोल प्ले किया था। जबकि अपनी डेब्यू मूवी ओम शांति ओम में वह अर्जुन रामपाल की पत्नी शांतिप्रिया बनी थीं।

असिन

असिन भी स्क्रीन एक स्टार की बहन का रोल प्ले कर चुकी हैं। दरअसल, साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘बोल बच्चन’ में असिन अभिषेक बच्चन की बहन बनी थी। यह एक लाइट मूवी थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पाई। बाद में साल 2015 की फिल्म ‘ऑल इज़ वेल’ में असिन और अभिषेक बच्चन एक कपल के रूप में नजर आए थे।

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन अपीयरेंस एक गजब का जादू बिखेरती है। लेकिन वह भी रोमांस किंग की बहन के किरदार में नजर आ चुकी हैं। दरअसल, साल 2000 में फिल्म ‘जोश’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या शाहरुख खान की बहन बनी थीं। हालांकि, यहां दिलचस्प बात यह है कि इसी साल ‘मोहब्बतें’ फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय दोनों प्यार में डूबे कपल के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं, साल 2002 में ‘देवदास’ फिल्म में इन दोनों का अधूरा प्यार दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना गया था।

करीना कपूर

हमारी प्यारी बेबो यानी करीना कपूर भी स्क्रीन पर बहन के किरदार में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 की फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में तुषार कपूर की बहन का किरदार निभाया था। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में वे एक रोमांटिक कपल के रूप में दिखाई दिए थे। करीना कपूर की फिल्म मुझे कुछ कहना है तो बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन गोलमाल रिटर्न्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

करिश्मा कपूर

करीना की तरह ही करिश्मा कपूर भी स्क्रीन पर एक बहन का किरदार निभाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोर चुकी हैं। करिश्मा ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिज़ा’ में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कई एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर ऋतिक की बहन बनने से इंकार कर दिया था, लेकिन करिश्मा ने इस रोल के लिए हां कहा। फिल्म में बहन के रूप में उन्होंने कई शेड्स को परदे पर उकेरा, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यहां तक कि क्रिटिक्स ने भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दिया। इस फिल्म में करिश्मा की बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

नीलम

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ ने दुनिया भर में ताबड़-तोड़ कमाई की थी। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस पारिवारिक फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में नीलम सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल की बहन के रोल में नजर आई थीं। उनका यह रोल दर्शकों को काफी अच्छा लगा था। हालांकि, इससे पहले सलमान खान और नील फिल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ में बतौर कपल नजर आ चुके थे। लेकिन एक बहन के रूप में नीलम को दर्शकों का अधिक प्यार मिला।