Summary: रश्मिका मंदाना ने विजय के साथ शादी पर नहीं किया इनकार
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी पर कुछ बोलना नहीं चाहती हैं। जब कोई बात करनी होगी, वह तभी इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगी।
Rashmika and Vijay Wedding Rumours: विजय देवरकोंडा की टीम ने यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि विजय और रश्मिका दोनों 7 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फरवरी 2026 में शादी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा दोनों की फैमिली की तरफ से अब तक ऑफिशियल बयान नहीं आया है। यह जरूर है कि रश्मिका ने कहा है कि जब सही समय होगा, तब हम इस बारे में बात करेंगे।
वेडिंग वेन्यू को लेकर अफवाहें और रश्मिका का रीएक्शन
हाल ही में मीडिया में यह अफवाह उड़ी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा की शादी राजस्थान में किसी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हो सकती है। इस पर रश्मिका ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में रीएक्शन दिया है। उन्होंने न तो इस खबर को कन्फर्म किया है और न ही नकारा है, बल्कि सभी से धैर्य रखने की अपील की। रश्मिका ने कहा, “मैं शादी को कन्फर्म या मना नहीं करना चाहती हूं। जब सही समय होगा, तब ही हम इस बारे में शेयर करेंगे।”
विजय के बारे में क्या कहा रश्मिका ने?
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट के दौरान रश्मिका ने विजय को लेकर बातें कीं। इस अवसर पर वह इमोशनल हो गईं और कहा, “विजु, आप इस फिल्म की शुरुआत से ही हिस्सा रहे हैं और इसकी सफलता में भी। आपने इस पूरी जर्नी में पर्सनल रोल अदा किया है। मैं केवल यही कह सकती हूं कि हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा का होना आशीर्वाद से कम नहीं है।”
रश्मिका ने आगे बताया कि विजय की मौजूदगी ने उन्हें इमोशनल रूप से कैसे सहारा दिया। उनहोएन आगे कहा, “सौभाग्य से मेरे पास एक ऐसा साथी है जिसने मुझे उस दर्द से ठीक किया जो उसने कभी नहीं दिया। मुझे उसके लिए थैंक यू कहना चाहिए।”
विजय से करूंगी शादी

एक टाउनहॉल इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि वे अपने को एक्टर्स में से किससे शादी करना पसंद करेंगी, तो रश्मिका ने बिना हिचकिचाहट के कहा, “हां मैं विजय से शादी करूंगी।” इस जवाब पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके अलावा, फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने अपने जीवनसाथी की परिभाषा बताते हुए कहा था, “ अगर कल मेरे खिलाफ कोई युद्ध होगा, तो मैं जानती हूं कि वह व्यक्ति मेरे साथ खड़ा होगा। मैं भी वैसा ही करूंगी, किसी भी दिन उसके लिए खुद को खतरे में डाल दूंगी।”
विजय और रश्मिका की सात साल की दोस्ती
विजय और रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत से ही एक दूसरे के साथ काम किया और धीरे धीरे उनका रिश्ता मजबूत हुआ। उनका साथ नजर आना हमेशा से फैंस के लिए चर्चा का विषय रहा है। दोनों ने अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखा है, लेकिन उनके टीम के बयान और लोगों के बीच उनकी बातचीत अब यह साफ संकेत दे रहे हैं कि जल्दी ही इनकी शादी होने वाली है।
