बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है रवीना टंडन की बेटी राशा, गर्ल्स देख लें राशा के ये एथेनिक लुक्स: Rasha Thadani Ethnic Looks
Rasha Thadani Ethnic Looks

Rasha Thadani Ethnic Looks: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने समय की मशहूर अदाकारा हैं। हर दिल पर राज करने वाली रवीना ने अपनी बेहतरीन फिल्मों, सुंदर लुक्स और अप्रतिम एक्टिंग से लाखों दिलों को जीत लिया था। आज उनकी लाडली बेटी राशा थडानी भी अपनी मां की ही तरह फैंस के दिलों पर छा रही हैं। राशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दुनिया भर में तहलका मचा रही हैं। राशा इंस्टाग्राम पर वायरल हैं और उनके फैंस की एक लंबी लिस्ट है।

लगभग साढ़े तीन लाख फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन राशा अपनी तस्वीरे साझा करती रहती हैं। राशा की इन तस्वीरों से हर कोई उनका फैन बन जा रहा है। सुंदर नयन नक्श वाली राशा के एथनिक वियर में लुक्स को बेहद पसंद किया जाता है। राशा के बेहतरीन एथेनिक स्टाइल को फैशन के जानकारों के साथ साथ फैंस का भी भरपूर प्यार मिलता है। इस लेख में आप विस्तार से राशा के उन पांच एथेनिक लुक्स के बारे में जानेंगी जिन्होंने हर जगह आग लगा रखी है।

राशा थडानी के खूबसूरत एथेनिक लुक्स

पद्मा लुक

Rasha Thadani Ethnic Looks
Padma Look

हाल ही में अभिनेत्री रवीना टंडन को उनके कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म पुरुस्कार से नवाजा गया था, इस खास मौके पर उनकी फैमिली ने भी राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम में प्रतिभागिता की थी। इस मौके पर रवीना की लाडली राशा एक बेहद सिंपल और सुंदर लुक में नजर आई थी। अभिनेत्री की लाडली बेटी ने पद्मा लुक में एक ब्लैक एंड व्हाइट कलर के सीक्वेन लहंगे में नजर आई थी। मिनिमल ब्लैक ब्लाउज और लेस्ड ब्लैक नेट दुपट्टा के साथ राषा का ये लुक बेहद खास लग रहा था।

पीच सूट

Pitch suit
Pitch suit

राशा के बेहतरीन एथेनिक लुक्स में उनके कई लुक्स शामिल हैं, जिनमे पीच कलर शरारा सूट भी काफी खास रहा है। राशा ने अपनी तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी, जिसमे उन्होंने एक पीच कलर की बूटी कढ़ाई वाला शरारा कैरी किया था, जिनमे उन्होंने साथ में पीच कलर का ही गोटा पत्ती का कढ़ाई वाला कुर्ता कैरी किया था। राशा का यह लुक बेहद सुंदर और खास था। खुले बाल, न्यूड मेकअप, पीच नेलपेंट और गोल्डन हील्स के इस लुक में राशा की सुंदरता की चर्चा काफी तेजी से हुई थी।

मिनिमल व्हाइट

Minimal White
Minimal White

राशा का मिनिमल व्हाइट लुक भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। राशा ने हमेशा की तरह अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद सिंपल लुक में अपनी तस्वीरे साझा की थी, जिनमे उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। राशा ने इस लुक में व्हाइट कलर की A शेप पेंट के साथ व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी किया था। राशा के इस लुक में उन्होंने सेल्फ कलर कढ़ाई के इस खास कुर्ता पैंट सेट के साथ सिल्वर ज्वेलरी और जूती कैरी की।

लहंगा चोली

Lehenga Choli
Lehenga Choli

राशा थडाना का लहंगा चोली लुक भी बेहद खास रहा है। कट स्लीव ग्रीन कलर ब्लाउज और ग्रीन लहंगे में राशा के इस लुक ने अपने फैंस को काफी प्रभावित किया। बैकलेस प्लेन ग्रीन चोली और गोल्डन बूटी बॉर्डर वाला ग्रीन लहंगे वाला राशा का ये ग्लैम लुक बेहद खूबसूरत लगा।

टोर्टिला लहंगा

Tortila Looks
Tortila Looks

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा भी अपनी मां की ही तरह फैंस के दिलों पर आग लगा रही हैं। कुछ दिन पूर्व राशा ने एक टोर्टीला कलर का जरी वर्क का लहंगा कैरी किया, जिसके फोटोशॉप की तस्वीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। राशा के इस खास लुक को काफी सारे फैशन डिजाइनर्स ने सराहा। आप भी राशा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...