Overview: धुरंधर में 20 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' के पहले लुक ने उनके 40वें जन्मदिन पर धूम मचा दी है। फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर काफी विवाद शुरू हो चुका है।
Ranveer Singh Upcoming Film Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले लुक ने उनके 40वें जन्मदिन पर धूम मचा दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरें हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘द राजा साब’ से मुकाबला करेगी। वहीं, फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर काफी विवाद शुरू हो चुका है। आइए जानें, आखिर क्यों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर विवाद हो रहा है?
धुरंधर की जोड़ी पर क्यों उठ रहे सवाल?
जहां एक ओर रणवीर के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं फिल्म की मुख्य जोड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रणवीर सिंह, जिनकी उम्र 40 साल है, फिल्म में 20 वर्षीय सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 20 साल का एज गैप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसके लिए फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। फैंस को दोनों का रोमांस एंगल बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है।
धुरंधर का फर्स्ट लुक आउट
‘धुरंधर’ की अनाउंसमेंट रणवीर ने 27 जुलाई, 2024 को की थी और उनके जन्मदिन पर इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया। फर्स्ट लुक सामने आते ही नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में आलोचनाओं की बाढ़ ला दी। कई लोगों का मानना है कि यह कास्टिंग सही नहीं है।
एक यूजर ने लिखा, “मैंने अभी रणवीर सिंह की नई फिल्म का टीजर देखा। वाकई शानदार लग रहा है। कलाकार शानदार हैं, लुक ठीक है, बीजीएम भी अच्छा था, लेकिन इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सिर्फ 20 साल की है! और दूसरी तरफ रणवीर 40 साल के हैं! क्या यह थोड़ा डरावना नहीं है, यह देखते हुए कि वह बहुत छोटी है, भले ही वह बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री में है।”
‘धुरंधर’ में रणवीर का धमाकेदार और इंटेंस लुक
रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक जारी किया। इस वीडियो में रणवीर बेहद इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। उन्होंने रविवार दोपहर को अपने इंस्टाग्राम पर यह फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “एक नरक उठेगा। द अननोन मैन की सच्ची कहानी को उजागर करें।”
धुरंधर का टीजर कैसा है?
वीडियो की शुरुआत रणवीर के अंधेरे गलियारे में चलने से होती है, जिसमें एक वॉयसओवर तबाही का वादा करता है। फिर एक क्लोज-अप शॉट में उनका खून से लथपथ चेहरा दिखाई देता है, जिसमें लंबे बाल और घनी दाढ़ी है और वह सिगरेट जलाते हुए नजर आते हैं। वीडियो में भारी एक्शन सीक्वेंस और रणवीर के किरदार को धमाकेदार अंदाज में दिखाया गया है। इसमें अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फाइनली अब होगा रणवीर सिंह का कमबैक।”

