Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लाखों लोगों को तब चौंका दिया जब उन्हें पहली बार सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ देखा गया। जल्द ही, दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार किया और आलिया कपूर बहू बन गईं। हालाँकि, उनकी बेटी राहा के जन्म के बाद सबको रणबीर का एक नया रूप देखने को मिला। अपनी बच्ची के साथ मिलते-जुलते कपड़े पहनने से लेकर राहा का नाम अपने कॉलरबोन पर गुदवाने तक, रणबीर कपूर एक कूल डैडी की भूमिका निभा रहे हैं।
रणबीर कपूर बेटी राहा के कपड़ों में लेते है रुचि
एक इंटरव्यू में जब आलिया से पूछा गया कि रणबीर के पिता बनने के बाद उन्हें किस बात ने चौंकाया। इस पर आलिया ने बताया कि उन्हें किसी बात ने चौंकाया नहीं, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि रणबीर एक बेहतरीन पिता साबित होंगे। उन्होंने रणबीर और राहा के रिश्ते के बारे में भी बात की, जो कि काफी मजेदार है, उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना और एक-दूसरे को परेशान करना अच्छा लगता है।
आलिया ने बताया कि उन्हें सिर्फ़ एक बात ने हैरान किया कि जब उनकी बेटी राहा को तैयार करने की बात आती है रणबीर आतुर हो जाते है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा रणबीर से पूछती थीं कि किसी खास मौके पर राहा को क्या पहनना चाहिए इस पर रणबीर राहा की अलमारी देखते थे और उस दिन के लिए उनके लिए कपड़े निकालते थे। आलिया ने राहा को तैयार करने का काम रणबीर पर छोड़ दिया है।
इतना ही नहीं, रणबीर अपनी राहा का मनोरंजन करने के लिए क्रिएटिव आइडिया लेकर आते हैं। जब बात राहा को सुलाने और उसे पालने की आती है तो वह हमेशा आलिया मौजूद रहती हैं लेकिन जब बात उसके मनोरंजन के नए तरीके ढूढ़ने की आती है तो रणबीर आगे निकल जाते हैं। आलिया ने हामी भरी कि वह सोच भी नहीं सकतीं थी जितने रणबीर ने क्रिएटिव तरीके ढूढ़ डाले।
तस्वीर लेकर घूमते हैं रणबीर
राहा के जन्म के बाद रणबीर एक दयालू व्यक्ति के रूप में बदल गए। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान, रणबीर ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात की और बताया कि वह उनके जीवन में खुशियों की किरण बनकर आई है। जब से राहा ने मुस्कुराना शुरू कर किया है और वह पल उन्हें खुश कर देता है। रणबीर ने यह भी कहा कि वह उसे घर पर नहीं छोड़ना चाहते। जब पैप ने रणबीर से पूछा कि जब उन्हें काम के दौरान अपनी बेटी की याद आती है, तो वो क्या करते हैं। रणबीर ने तुरंत जवाब दिया वह अपने फोन पर उसकी तस्वीर देखते रहते हैं।
