rakul preet singh angry at doctor who claims actress done plastic surgery
rakul preet singh angry at doctor who claims actress done plastic surgery

Overview: बिना सबूत लगाए आरोपों पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, फैंस भी आए सपोर्ट में

रकुल प्रीत सिंह ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किए गए झूठे और भ्रामक दावों पर कड़ा रुख अपनाते हुए न सिर्फ खुद की सच्चाई रखी, बल्कि फैंस को भी सतर्क किया। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली हर बात सच नहीं होती और बिना सबूत लगाए गए आरोप कितने नुकसानदेह हो सकते हैं।

Rakul Preet Singh Anger at Doctor: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और सवालों का सामना करना पड़ता है। जरा-सा बदला हुआ अंदाज दिखते ही प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स जैसे आरोप लगने लगते हैं। जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर और अब रकुल प्रीत सिंह भी इसी तरह के बेबुनियाद दावों का शिकार हो गई हैं।

डॉक्टर के इंस्टाग्राम दावे ने मचाया बवाल

हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताने वाले एक शख्स ने रकुल प्रीत सिंह की पुरानी और नई तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने बोटॉक्स, फिलर्स और नोज जॉब के जरिए अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। इतना ही नहीं, उसने इसे “असली ट्रांसफॉर्मेशन नहीं” बताते हुए रकुल की आलोचना भी की।

रकुल प्रीत सिंह ने किया खुलकर विरोध

इन आरोपों पर चुप रहने के बजाय रकुल प्रीत सिंह ने सीधे उस डॉक्टर को कॉल आउट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पेज को शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह के दावे बेहद खतरनाक हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि बिना किसी तथ्य के बयान देना और लोगों को गुमराह करना गलत है।

‘वेट लॉस’ को किया इग्नोर, मेहनत को बताया सच

रकुल ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वह सर्जरी करवाने वालों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हर बदलाव को कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से जोड़ देना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोगों ने कभी वेट लॉस और कड़ी मेहनत के बारे में सुना है? एक्ट्रेस ने ऐसे कथित डॉक्टरों से सावधान रहने की अपील की।

फैंस ने डॉक्टर की लगाई क्लास

रकुल की बात सामने आते ही फैंस उनके समर्थन में उतर आए। कई यूजर्स ने उस इंस्टाग्राम पेज पर जाकर तीखे कमेंट किए। किसी ने रकुल को नेचुरल ब्यूटी बताया तो किसी ने कहा कि अगर कोई रोजाना मेहनत करता है तो उसका ट्रांसफॉर्मेशन होना स्वाभाविक है। कुछ यूजर्स ने तो फेक न्यूज फैलाने पर मानहानि केस की भी बात कही।

कई एक्ट्रेसेस को बना चुका है निशाना

यह मामला सिर्फ रकुल तक सीमित नहीं है। वही डॉक्टर पहले भी श्रुति हासन, अनन्या पांडे और उर्वशी रौतेला जैसी कई एक्ट्रेसेस की कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर वीडियो बना चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना प्रमाण किसी की छवि पर सवाल उठाना सही है?

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...